dipawali
✕

छठे दिन भी बॉक्स ऑफिस ऑफिस पर 'गदर 2' का तूफान जारी, किया इतना कलेक्शन

Updated: गुरुवार, 17 अगस्त 2023 (11:11 IST)
Gadar 2 Box Office Collection: सनी देओल की हालिया रिलीज फिल्म 'गदर 2' बॉक्स ऑफिस पर हर दिन ‍रिकॉर्डतोड़ कलेक्शन कर रही है। तारा सिंह और सकीना की जोड़ी को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। रिलीज के 6 दिन बाद भी इस फिल्म के कई शोज हाउसफुल चल रहे हैं।
 
'गदर 2' ने पहले दिन 40.10 करोड़, दूसरे दिन 43.8 करोड़, तीसरे दिन 51.70 करोड़, चौथे दिन 38.70 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था। फिल्म ने पांचवें दिन 55.40 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया। यह फिल्म सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली दूसरी फिल्म बनी है। 
 
वहीं छठे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर 'गदर 2' का तूफान जारी है। 'गदर 2' के सामने 'बाहुबली: द कन्क्लूजन' (हिन्दी) से लेकर 'पठान' जैसी फिल्में फीकी पड़ चुकी है। फिल्म ने छठे दिन 32.37 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफि: कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 261.35 करोड़ रुपए हो गया है। 
 
'गदर 2' ने महज 6 दिन में 'द केरल स्टोरी' के लाइफटाइम कलेक्शन (242.20 करोड़) को पछाड़ दिया है। वहीं पठान ने हिंदी भाषा में छठे दिन महज 25.5 करोड़ का कलेक्शन किया था। ऐसे में गदर 2 ने इस फिल्म को भी पछाड़ दिया है। यह सनी देओल के करियर की सबसे बड़ी फिल्म बनकर सामने आई है। 
 
बता दें कि 'गदर 2' का निर्देशन अनिल शर्मा ने किया है। इस फिल्म में सनी देओल, अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा अहम किरदार में हैं। फिल्म में इस बार सनी देओल अपने बेटे को बचाने के लिए पाकिस्तान पहुंचे हैं। फिल्म 22 साल पहले रिलीज हुई हिट फिल्म 'गदर' की सीक्वल है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में पहली फिल्म से भी अधिक क्रेज नजर आ रहा है। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

'रामायण' को लेकर दुनियाभर में बढ़ा उत्साह, ग्लोबल क्रिएटर फ्रांसिस डॉमिनिक ने भारतीय महाकाव्य को बताया गॉडजिला माइनस वन से बेहतर

अमित साध EXCLUSIVE: 'प्रताप' में एक पुलिस अफसर की कहानी नहीं, इंसान के भीतर चल रही जंग दिखाई देगी

'रामायण: पार्ट 1' को सेंसर बोर्ड से मिली हरी झंडी, बिना कट के मिला U सर्टिफिकेट, जानें कितना होगा रनटाइम

संजय गुप्ता के निधन से संजय दत्त को लगा गहरा सदमा, बोले- तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी

रणबीर कपूर ने पहले ठुकरा दिया था भगवान राम बनने का ऑफर, फिर क्यों बदली अपनी जिंदगी?

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख