Hanuman Chalisa
✕

बॉक्स ऑफिस पर 'गदर 2' की सुनामी, तीसरे दिन 'बाहुबली 2' और 'केजीएफ 2' जैसी फिल्मों को छोड़ा पीछे

Updated: सोमवार, 14 अगस्त 2023 (11:37 IST)
Gadar 2 Box Office Collection: 22 साल बाद पर्दे पर रिलीज हुए बॉलीवुड की आइकॉनिक फिल्म 'गदर' के सीक्वल 'गदर 2' ने भी बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया है। 'गदर 2' रिलीज के दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। कई शहरों में इस फिल्म के शोज हाउसफुल चल रहे हैं।
 
'गदर 2' का कलेक्शन हर दिन के साथ बढ़ता ही जा रहा है। 'गदर 2' पहले दिन 40.10 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करते हुए इस साल की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बनी थी। दूसरे दिन फिल्म ने 43.08 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था। 
 
वहीं अब फिल्म का तीसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्‍शन भी सामने आ गया है। 'गदर 2' ने रविवार को कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। फिल्म ने तीसरे दिन 51.70 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। इसी के साथ 'गदर 2' का टोटल कलेक्शन 134.70 करोड़ रुपए हो गया है।
 
'गदर 2' एक दिन में 50 करोड़ रुपए का कलेक्शन करने वाली फिल्मों की लिस्ट शुमार हो गई है। अब तक सिर्फ 4 हिंदी फिल्मों ने ही एक ‍दिन में इतना कलेक्शन किया है। इनमें पठान, केजीएफ 2, वॉर और ठग्स ऑफ हिंदोस्तान का नाम शामिल है। 
 
वहीं बॉक्स ऑफिस पर पहले रविवार सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली फिल्मों की बात करें तो इस लिस्ट में 'गदर 2' ने केजीएफ 2, बाहुबली 2 और टाइगर जिंदा है को पछाड़ दिया है। इस लिस्ट में पहले नंबर पर शाहरुख खान की 'पठान' है। 'गदर 2' सनी देओल के करियर की सबसे हिट फिल्म बन गई है। 
 
बता दें कि 'गदर 2' का निर्देशन अनिल शर्मा ने किया है। इस फिल्म में सनी देओल, अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा अहम किरदार में हैं। फिल्म में इस बार सनी देओल अपने बेटे को बचाने के लिए पाकिस्तान पहुंचे हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

ब्लैक साड़ी में रकुल प्रीत सिंह ने गिराई बिजली, कॉरसेट ब्लाउज और कातिलाना अदाओं ने जीता दिल

बॉक्स ऑफिस पर 'रामायण' का महा-तांडव: दूसरे हफ्ते में 200 करोड़ पार कर रचा इतिहास, 'धुरंधर 2' के क्लब में मारी धमाकेदार एंट्री!

राजकुमार हिरानी ने खोला ‘लगे रहो मुन्ना भाई’ का बड़ा राज, जानिए क्यों हटाया गया था गांधीजी का यह सीन

नवाजुद्दीन सिद्दीकी और दीया मिर्जा स्टारर 'डॉ. हसन' का टीजर हुआ रिलीज, 11 दिसंबर को होगा प्रीमियर

हॉरर के रंग हुए गायब! जैकी श्रॉफ और शरद केलकर की ‘काली खेती’ ने ब्लैक एंड व्हाइट ट्रेलर से रचा नया अंदाज

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख