Hanuman Chalisa
✕

सनी देओल ने जताई शाहरुख खान के साथ फिर से फिल्म करने की इच्छा, डर के समय हो गया था मतभेद

यश चोपड़ा की फिल्म ‘डर’ में सनी देओल और शाहरुख खान ने साथ में काम किया था। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों में मतभेद हो गया था

Updated: मंगलवार, 8 अप्रैल 2025 (14:18 IST)
बॉलीवुड के मशहूर एक्शन स्टार सनी देओल (Sunny Deol) एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने की तैयारी में जुटे हैं। उनकी आने वाली दो बड़ी फिल्में, 'लाहौर 1947' और 'जाट' , साल 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं। इन फिल्मों को लेकर सनी देओल के फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
 
लेकिन फिल्मों से इतर सनी देओल एक बार फिर सुर्खियों में हैं, और इस बार वजह है उनका शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) को लेकर दिया गया बयान। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जब सनी देओल से पूछा गया कि क्या वो शाहरुख खान के साथ दोबारा काम करना चाहेंगे, तो इस सवाल का जवाब सनी देओल ने बड़े ही साफ दिल से दिया।
 
शाहरुख के साथ फिर काम करना चाहेंगे सनी देओल
अपनी फिल्म 'जाट' (Jaat) के प्रमोशन के दौरान सनी देओल ने पिंकविला को दिए इंटरव्यू में कहा कि वो शाहरुख खान के साथ फिर से काम करने को तैयार हैं। सनी देओल ने कहा, "ऐसे तो तय नहीं कर सकता कि किसके साथ फिल्म करूंगा, लेकिन मुझे लगता है कि शाहरुख के साथ एक और फिल्म कर सकते हैं। हमने पहले 'डर' (Darr) में साथ काम किया था। वो एक अलग दौर था। अब नया वक्त है, तो साथ में कुछ नया करना अच्छा लगेगा।"
 
सनी देओल का ये बयान सुनते ही सोशल मीडिया पर फैंस की एक्साइटमेंट दोगुनी हो गई है। लोग इस जोड़ी को एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेसब्र नजर आ रहे हैं।

 
डर के समय हुआ था मनमुटाव 
यश चोपड़ा की फिल्म ‘डर’ में सनी देओल और शाहरुख खान ने साथ में काम किया था। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों में मतभेद हो गया था, जिसके बाद फिर कभी ये दोनों कलाकार साथ नजर नहीं आए। 
 
'जाट' से फिर दिखेगा सनी देओल का एक्शन अवतार
सनी देओल की फिल्म 'जाट' 10 अप्रैल 2025 को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में सनी देओल दमदार एक्शन अवतार में नजर आएंगे। फिल्म में उनके साथ रणदीप हुड्डा, राम्या कृष्णन, विनीत कुमार सिंह और सैयामी खेर जैसे कलाकार भी नजर आने वाले हैं।
 
वहीं, दूसरी ओर सनी देओल की 'लाहौर 1947' भी 2025 में ही रिलीज होगी। ऐसे में साल 2025 सनी देओल के फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होने वाला।
 
अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या वाकई आने वाले समय में सनी देओल और शाहरुख खान एक साथ किसी फिल्म में नजर आते हैं या नहीं। अगर ऐसा होता है, तो बॉलीवुड के लिए ये किसी बिग सरप्राइज से कम नहीं होगा।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख