biodatamaker
✕

सनी देओल की मूवी 'द ब्लाइंड केस' 2021 में होगी रिलीज

Updated: मंगलवार, 22 दिसंबर 2020 (11:56 IST)
वैसे तो सनी देओल की मूवी 'द ब्लाइंड केस' को 2020 में रिलीज करने की ही प्लानिंग थी, लेकिन कोरोनावायरस ने ऐसी कई प्लानिंग्स पर पानी फेर दिया। यह मूवी अब 2021 में रिलीज होगी क्योंकि इसका बहुत सारा काम अभी बाकी है। 
 
सनी के फैंस को भी इस बात की कम जानकारी है कि उनके फेवरेट हीरो ने यह एक्शन थ्रिलर मूवी साइन की है। सनी ने फिल्म साइन करते समय कहा था कि यह जोरदार विषय है जिसमें एक्शन और सस्पेंस का तड़का है। ऐसा किरदार मैंने अब तक नहीं निभाया है। 
 
सनी इस फिल्म में एक्स आर्मी ऑफिसर बने हैं जो कि अब दृष्टिहीन है। यह ऑफिसर अपनी कमी के बावजूद चार युवाओं की एक बदमाश के खिलाफ लड़ने में मदद करता है। सनी वैसे तो कई बार आर्मी ऑफिसर फिल्मों में बने हैं, लेकिन इस तरह का किरदार वे पहली बार अदा कर रहे हैं। 
 
इस फिल्म का निर्देशन दक्षिण भारतीय फिल्मकार हनु राघवपुडी कर रहे हैं। 'द ब्लाइंड केस' किसी भी दक्षिण भारतीय फिल्म का हिंदी रिमेक नहीं है। यह एक फ्रेश स्टोरी पर बेस्ड मूवी है। 
 
फिल्म की शूटिंग अप्रैल 2020 में शुरू होनी थी, लेकिन महामारी के चलते टल गई। बाद में फिल्म का काम शुरू हुआ और अभी काफी काम बाकी है। इसके कारण फिल्म 2021 के सेकंड हाफ में ही रिलीज हो पाएगी। 

Show comments

'रामायण' को लेकर दुनियाभर में बढ़ा उत्साह, ग्लोबल क्रिएटर फ्रांसिस डॉमिनिक ने भारतीय महाकाव्य को बताया गॉडजिला माइनस वन से बेहतर

अमित साध EXCLUSIVE: 'प्रताप' में एक पुलिस अफसर की कहानी नहीं, इंसान के भीतर चल रही जंग दिखाई देगी

'रामायण: पार्ट 1' को सेंसर बोर्ड से मिली हरी झंडी, बिना कट के मिला U सर्टिफिकेट, जानें कितना होगा रनटाइम

संजय गुप्ता के निधन से संजय दत्त को लगा गहरा सदमा, बोले- तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी

रणबीर कपूर ने पहले ठुकरा दिया था भगवान राम बनने का ऑफर, फिर क्यों बदली अपनी जिंदगी?

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख