Daily Horoscope
✕

सनी देओल के कारण 100 प्रतिशत कैपेसिटी के साथ खुले सिनेमाघर

Updated: मंगलवार, 2 फ़रवरी 2021 (13:24 IST)
एक फरवरी से सिनेमाघरों को 100 प्रतिशत कैपेसिटी के साथ खोलने की अनुमति सरकार ने दे दी। इसके लिए गाइड लाइन भी जारी की है जिसका पालन करना होगा। इसके पहले अक्टोबर में सिनेमाघर खोलने की इजाजत दी गई थी, लेकिन 50 प्रतिशत कैपेसिटी के साथ। इसके बाद देश में कई चीजें शुरू हो गई, लेकिन सिनेमाघरों को पूरी तरह आजादी नहीं मिली। इसके कारण बड़ी फिल्मों के निर्माता अपनी फिल्मों को रिलीज करने में रूचि नहीं ले रहे थे। 
 
नेता से राजनेता बने सनी देओल ने पिछले दिनों कई मंत्रियों, निर्मला सीतारमण, प्रकाश जावड़ेकर, अनुराग ठाकुर और कुछ अफसरों से मुलाकात की। उन्हें बताया कि सिनेमा व्यवसाय चौपट हो रहा है और इसे जल्दी से पटरी पर लाना होगा। इसके लिए सिनेमाघर को सौ प्रतिशत कैपेसिटी से खोलने की इजाजत चाहिए। 
 
सनी के साथ द प्रोड्यूसर्स ऑफ गिल्ड इंडिया के अधिकारी और कुछ सिनमाघरों के मालिक भी थे। आखिरकार सनी की मेहनत रंग लाई और सरकार ने एक फरवरी से अनुमति दे दी। 
 
सूत्रों का कहना है कि सनी इसका श्रेय नहीं लेना चाहते हैं इसलिए वे इस बारे में बात करने से बच रहे हैं। आमतौर पर नेता बने फिल्म अभिनेता कुछ नहीं करते, लेकिन सनी ने साबित किया है कि वे अभिनेता की तरह नेता के रूप में भी सफल रहेंगे। 

Show comments

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने रचा इतिहास, TIME मैगजीन के खास कवर पेज पर मिली जगह

दो साल से नहाए नहीं थे और बिस्तर से भी बाहर नहीं निकले थे शरद कपूर, दोस्त का चौंकाने वाला खुलासा

'पहले एंबेसडर कार में बैठकर बोतलों का इस्तेमाल करना पड़ता था', कास्टिंग काउच पर राम्या कृष्णन का बड़ा खुलासा

'न बात करने की तमीज, एटीट्यूड सातवें आसमान पर...' नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर बुरी तरह भड़कीं दीया मिर्जा? पोस्ट देख हैरान हुए फैंस

रॉबर्ट पैटिनसन के जेम्स बॉन्ड की कास्टिंग के पीछे छिपी है 70 हजार करोड़ की बड़ी डील, पैटिनसन की क्या होगी फीस?

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख