sundarkand

रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, करीना कपूर की फिल्म 'तख्त' बंद

Updated: मंगलवार, 2 फ़रवरी 2021 (12:29 IST)
करण जौहर ने अगस्त 2018 में रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, करीना कपूर खान, अनिल कपूर, जाह्नवी कपूर, विक्की कौशल, भूमि पेडणेकर को लेकर फिल्म 'तख्त' अनाउंस की थी। इस जोरदार स्टारकास्ट को खुद करण निर्देशित करने वाले थे। इस पीरियड ड्रामा की काफी तैयारियां हो गई थीं। शूटिंग शुरू होने वाली थी, लेकिन कोविड-19 के प्रकोप के कारण सारे काम अटक गए। परिस्थितियों में काफी बदलाव आ गया। ताजा खबर यह सुनने को मिली है कि करण ने अपने इस मेगा प्रोजेक्ट को बंद करने का फैसला लिया है। 
 
सूत्रों के अनुसार करण ने कई बातों पर गौर किया और भारी मन से यह फैसला लिया। फिल्म के कलाकारों को इस बारे में सूचित कर दिया गया है। इन 4 कारणों से फिल्म को बंद किया गया है। 


 
1) महंगी फिल्म : यह एक पीरियड ड्रामा है जिसमें सेट और कास्ट्यूम्स पर बहुत खर्चा होता है। साथ ही फिल्म में कई नामी कलाकार थे जिनकी फीस बहुत ज्यादा है। करण की इस फिल्म का बजट लगभग 300 करोड़ रुपये था। आज जिस तरह से फिल्म बिजनेस प्रभावित हुआ है, उसे देखते हुए इतनी महंगी फिल्म बनाना जोखिम भरा हो सकता है। करण इस समय ब्रह्मास्त्र नामक फिल्म बना रहे हैं जिसका बजट लगभग 350 करोड़ रुपये है। यह फिल्म कब रिलीज होगी तय नहीं है। इसलिए करण एक और महंगी फिल्म बनाने से बच रहे हैं। 
 
2) मुगल इतिहास : तख्त मुगल इतिहास पर आधारित है। इस समय जो माहौल चल रहा है उसे देख मुगल इतिहास पर फिल्म बनाना गलत फैसला साबित हो सकता है। यूं भी ऐतिहासिक फिल्मों का काफी विरोध होता है और फिल्म को रिलीज करना मुश्किल हो जाता है। 
 
3) कोई स्टूडियो तैयार नहीं : कहा जा रहा है कि इस फिल्म से जुड़ने के लिए कोई भी स्टूडियो तैयार नहीं हुआ। करण ने कुछ स्टूडियो से बात भी की, लेकिन नहीं बनी। फॉक्स स्टार स्टूडियोज़ की करण के बैनर धर्मा प्रोडक्शन से पार्टनरशिप थी, लेकिन वो भी इसके लिए तैयार नहीं हुआ। 
 
4) कोविड-19 : कोविड-19 के कारण फिल्म व्यवसाय रसातल में पहुंच गया है। सिनेमाघर अभी भी पूरी तरह खुले नहीं हैं। दर्शक सिनेमाघर में आने को तैयार नहीं है। कहा नहीं जा सकता कि भविष्य में क्या होगा। अनिश्चितता का माहौल होने के कारण भी फिल्म को बंद करने का फैसला लिया हो। 
 
बहरहाल, तख्त के बंद होने से कई सिने प्रेमी निराश हुए हैं। उन्हें लग रहा है कि एक मल्टीस्टारर फिल्म देखने का अवसर उनके हाथ से निकल गया है। संभव है कि करण आगामी वर्षों में अपने इस प्रोजेक्ट को फिर हाथ में लें। 

Show comments

सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा के बेटे अबीर सिंह 'टार्जन' से करेंगे बॉलीवुड डेब्यू, सूरज पंचोली भी आएंगे नजर!

दिशा सालियान केस में बड़ा मोड़, CBI ने दर्ज की FIR, आदित्य ठाकरे, रिया चक्रवर्ती समेत कई बड़े नाम जांच के घेरे में

गणेश आचार्य ने किया नई फिल्म 'गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट' का ऐलान, फर्स्ट लुक आउट

पलक तिवारी के रॉयल एथनिक लुक ने मचाई सनसनी, ऑलिव ग्रीन आउटफिट में ढाया कहर

करीना कपूर-सैफ अली खान के घर बप्पा का अनोखा स्वागत, नन्हे जेह ने हाथों से बनाई इको-फ्रेंडली गणपति की मूर्ति

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख