ganesh chaturthi

सनी और बॉबी नहीं बचा पाए 'पोस्टर बॉयज़' को

Updated: गुरुवार, 14 सितम्बर 2017 (15:50 IST)
सनी देओल ने बॉबी देओल का करियर फिर से पटरी पर लाने की कोशिश करते हुए 'पोस्टर बॉयज़' में काम करना मंजूर किया था, लेकिन यह काम न आया क्योंकि पोस्टर बॉयज़ बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई। सनी और बॉबी मिल कर भी दर्शकों को सिनेमाघर तक खींच नहीं पाए। 
 
फिल्म ने पहले‍ दिन 1.75 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 2.40, तीसरे दिन 3.10, चौथे दिन 1.15, पांचवे दिन 1 करोड़ और छठे दिन 90 लाख का व्यवसाय किया। एक भी दिन फिल्म के कलेक्शन अच्छे नहीं रहे। छ: दिनों में फिल्म ने 10.30 करोड़ रुपये के कलेक्शन किए हैं और दूसरे सप्ताह में फिल्म से कोई उम्मीद नहीं है। 
 
फिल्म 'मास' दर्शकों के लिए है। जिन्होंने देखी, उन्हें पसंद भी आई, लेकिन दर्शकों ने सिनेमाघर आना उचित नहीं समझा। मल्टीप्लेक्स में फिल्म का प्रदर्शन बेहद लचर रहा है। लगता है कि देओल ब्रदर्स का जादू खत्म हो गया है। 
 
पोस्टर बॉयज़ से अच्छा प्रदर्शन तो शुभ मंगल सावधान ने दूसरे सप्ताह में किया। इस फिल्म ने 13 दिनों में 34.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है और हिट हो गई है। संभव है कि यह फिल्म 40 करोड़ का आंकड़ा पार कर ले। 
 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख