Daily Horoscope
✕

सनी देओल की ब्लैंक हुई फ्लॉप, 4 दिनों में इतने कम हुए कलेक्शन

Updated: बुधवार, 8 मई 2019 (13:23 IST)
सनी देओल ने राजनीति में कदम रख लिया है और वे भाजपा की तरफ से लोकसभा का चुनाव भी लड़ रहे हैं। जहां भी सनी जा रहे हैं वहां पर भीड़ उमड़ रही है। सनी और उनकी पार्टी यह देख निश्चित रूप से खुश होंगे, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर सनी की फिल्म को दर्शक नहीं मिल रहे हैं। 
 
3 मई को सनी देओल की फिल्म 'ब्लैंक' रिलीज हुई। इस फिल्म से करण कपाड़िया ने भी बॉलीवुड में कदम रखा। फिल्म की ओपनिंग बेहद खराब रही और अभी भी फिल्म से दर्शकों ने दूरी बना कर रखी है। 
 
फिल्म ने शुक्रवार 97 लाख रुपये, शनिवार 1.17 करोड़ रुपये, रविवार 1.58 करोड़ रुपये और सोमवार 62 लाख रुपये का कलेक्शन किया। चार दिनों में यह फिल्म महज 4.34 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर पाई। 
 
इतने कम कलेक्शन दर्शकों का फैसला बता देते हैं। फिल्म को नापसंद किया गया और यह फिल्म असफल रही। सनी की पिछली कुछ फिल्में मोहल्ला अस्सी, भैयाजी सुपरहिट और यमला पगला दीवाना फिर से भी बुरी तरह से असफल रही थीं। 

Show comments

फायरिंग की घटना के बाद सेट पर लौटे एक्टर टाइगर श्रॉफ, पूरी की 'लग जा गले' की शूटिंग

माइनस 40 डिग्री तापमान और 14 हजार फीट की ऊंचाई, सलमान खान ने 'मातृभूमि' के लिए पार की हर मुश्किल

बाल दिवस स्पेशल: बेटे अयान के बहाने अपना बचपन फिर से जी रहे हैं अर्जुन बिजलानी, बताया- पिता बनने के बाद कैसे बदली जिंदगी

81 साल के टीनू आनंद के साथ हुआ बड़ा हादसा, 5 पसलियां टूटीं और फेफड़े में हुआ छेद, 14 दिन ICU में रहने के बाद घर लौटे

नन्हे दिल मूवी प्रिव्यू: समान अवसर की जंग और एक प्रिंसिपल का साहस, टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में सराही गई सुनील शेट्टी की यह फिल्म

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख