biodatamaker
✕

सनी देओल की 'भैय्याजी सुपरहिट' की रिलीज पर छाए संकट के बादल

Updated: मंगलवार, 19 जून 2018 (12:01 IST)
सनी देओल की कुछ फिल्में ऐसी अटकी हैं कि रिलीज होने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। 'मोहल्ला अस्सी' नामक सनी की फिल्म तो अब शायद ही रिलीज हो। कुछ ऐसा ही हाल 'भैय्याजी सुपरहिट' का हो रहा है। इस फिल्म की रिलीज लगातार टलती जा रही है। 
 
पहले इस फिल्म को सितम्बर में रिलीज करने की प्लानिंग थी, लेकिन सूत्रों के मुताबिक फिल्म की रिलीज फिर टल गई है। कब रिलीज होगी, इसका उत्तर निर्माता के पास नहीं है। लगातार रिलीज के टलने से फिल्म के बारे में काफी नकारात्मक बातें फैल जाती हैं और इसका असर बॉक्स ऑफिस पर होता है। 
 
जग्गा जासूस का उदाहरण हमारे पास है। इस फिल्म की रिलीज इतनी बार टली कि फिल्म रिलीज होने के बाद बुरी तरह से असफल रही थी। 
 
भैय्याजी सुपरहिट की रिलीज टलने का जो कारण बताया जा रहा है कि इस फिल्म को खरीददार नहीं मिल रहे हैं। वहीं कुछ का कहना है कि फिल्म की जो कीमत निर्माता मान रहे हैं वो डिस्ट्रीब्यूटर्स देने को तैयार नहीं है।
 
भैय्याजी सुपरहिट में सनी देओल के डबल रोल हैं। फिल्म में उनके साथ प्रीति जिंटा और अमीषा पटेल लीड रोल में हैं। 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख