Hanuman Chalisa
✕

सुनील शेट्टी की यह फिल्म एक ही दिन में बन जाएगी!

Updated: शुक्रवार, 1 सितम्बर 2017 (17:08 IST)
करीब 3 दशक पहले एक फिल्म आई थी 'पुष्पक'। यह एक साइलेंट फिल्म थी जिसमें कमल हासन ने मुख्य भूमिका निभाई थी। अब जल्द ही यही काम सुनील शेट्टी करने वाले हैं। 
 
जी हां, 'पुष्पक' का एंटरटेन्मेंट अब इस जमाने के लोगों को भी देखने को मिलेगा, वो भी नए कलाकारों के साथ। इस फिल्म में नया यह भी होगा कि इसकी शूटिंग एक ही दिन में खत्म कर दी जाएगी। निर्माताओं को उम्मीद है कि वे इस प्रयास से एक नया रिकॉर्ड बना सकते हैं। 
 
फिल्म के निर्माता और निर्देशक साउथ से हैं। एक ही दिन में शूटिंग खत्म करने के लिए 25 अलग-अलग सेट्स बनाए जाएंगे जिसे एक मुख्य निर्देशक और 6 सब-ऑर्डिनेट्स के साथ पूरा किया जाएगा और इसका उद्देश्य गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में प्रवेश करना है। 
 
फिल्म का नाम अभी निश्चित नहीं हुआ है। यह एक रोमांटिक कॉमेडी होगी। इसमें कलाकार अपने हावभाव से एक्टिंग करते नजर आएंगे और ये इतने प्रभावी होंगे कि इसमें इंटरटाइटल्स की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। सभी कलाकार गेश्चर्स के माध्यम से अपनी एकता दिखाएंगे। 
 
अभिनेता सुनील शेट्टी ने हाल ही में फिल्म 'ए जेंटलमैन' में कैमियो रोल निभाया लेकिन उसके पहले वे काफी वक्त से स्क्रीन पर नहीं नजर आए थे। इस बारे में उनका कहना है कि मुझे नहीं पता है कि मैं काम क्यों नहीं करना चाहता था। जब पिताजी थे तब तक मेरी अलग ही दुनिया थी और मैं अपने मन की हर जगह काम करता था। मैं काम करना चाहता था, लेकिन पता नहीं मुझे क्या रोक रहा था। मैंने पिछले डेढ़ साल में बहुत-सी अच्छी फिल्में ठुकरा दीं।
 
सुनील ने अपने नए काम में बताते हुए कहा कि मैं एक बहुत ही रोमांचक साइलेंट फिल्म कर रहा हुं, जो बहुत मजाकिया है। यह एक बहुत ही मजेदार फिल्म होगी जिसमें 24-25 प्रमुख कलाकार होंगे। यह एक शानदार काम है लेकिन उतना ही मुश्किल भी। फिल्म के क्रिएटिव डायरेक्टर अनंत महादेवन हैं। कम से कम मैं कुछ अलग करने की कोशिश कर रहा हूं।

Show comments

राजकुमार हिरानी ने खोला ‘लगे रहो मुन्ना भाई’ का बड़ा राज, जानिए क्यों हटाया गया था गांधीजी का यह सीन

नवाजुद्दीन सिद्दीकी और दीया मिर्जा स्टारर 'डॉ. हसन' का टीजर हुआ रिलीज, 11 दिसंबर को होगा प्रीमियर

हॉरर के रंग हुए गायब! जैकी श्रॉफ और शरद केलकर की ‘काली खेती’ ने ब्लैक एंड व्हाइट ट्रेलर से रचा नया अंदाज

रश्मिका मंदाना की 'मैसा' का नया पोस्टर रिलीज, पिता-बेटी की इमोशनल कहानी देख फैंस हुए एक्साइटेड

फुलेरा में फिर लौटेगी 'थोड़ी तकरार और थोड़ा प्यार', इस तारीख को Prime Video पर दस्तक देगी 'पंचायत 5'

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख