ramcharitmanas
Wed, 7 Oct 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Shah Rukh Khan, Horror Film

रोमांस के बादशाह शाहरुख खान अब डरावनी फिल्म बनाएंगे!

शाहरुख खान
लगातार फ्लॉप फिल्मों से शाहरुख खान का आत्मविश्वास हिल गया है और दबी जुबां में कहा जा रहा है कि किंग खान का वक्त अब बीत गया है। फिल्म इंडस्ट्री में बने रहने के लिए शाहरुख अब निर्माता के रूप में ज्यादा सक्रिय होना चाहते हैं। यश राज फिल्म्स की तरह उन्हें भी अपना बैनर खड़ा करना है। 
 
खबर है कि अब वे एक हॉरर फिल्म बनाने की योजना बना रहे हैं। ऐसी डरावनी फिल्म जो भारत में अब तक नहीं बनी हो। शाहरुख का मानना है कि भारत में हॉरर फिल्में बहुत अच्छी नहीं बनी हैं। जो भी बनी हैं उसमें से 90 प्रतिशत सी-ग्रेड है। इस जॉनर का पूरी तरह इस्तेमाल नहीं किया गया है। यही कारण है कि वे लोगों को डराने वाली फिल्म बनाने जा रहे हैं। 
 
आप सोच रहे हैं कि वे इस फिल्म में काम करेंगे तो आप गलत है। भला स्क्रीन को रोमांसमय बनाने वाला हीरो डरा कैसे सकता है? उनकी इस फिल्म में कुछ स्थापित नाम के साथ कुछ नए कलाकार होंगे।