sawan somwar

कॉमेडियन सुनील पाल का हो गया था अपहरण, बोले- सुरक्षित बाहर आ गया..

Updated: गुरुवार, 5 दिसंबर 2024 (11:43 IST)
मशहूर कॉमेडियन-एक्टर सुनील पाल बीते दिनों अचानक से गायब हो गए थे। वह एक शो के लिए दिल्ली गए थे, जिसके बाद वह लापता हो गए। इसके बाद सुनील की पत्नी सरिता पाल ने मुंबई पुलिस से संपर्क किया और गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। 
 
इसके बाद 24 घंटे के अंदर ही पुलिस ने सुनील पाल से संपर्क कर लिया। अब सुनील पाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपना अपडेट देते नजर आ रहे हैं। कॉमेडियन ने बताया कि उनका अपरहण हो गया था। फिरौती की रकम मिलने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। 
 
वीडियो में वह कह रहे हैं, दोस्तों मैं सुनील पाल और 2 तारीख को मेरी किडनैपिंग हुई थी। लेकिन अब मैं सुरक्षित बाहर आ गया हूं। दिल्ली में मेरठ बॉर्डर की तरफ से मुझे किडनैप किया गया था। बाकी बातें मैं आपको बाद में बताऊंगा। पुलिस से मेरी बातचीत चल रही है। वो स्टेटमेंट ले रहे हैं। आपको आगे सारे जवाब मिलेंगे। 
 
खबरों के अनुसार सुनील पाल फिलहाल अपने घर पर हैं, सुरक्षित हैं। सुनील पाल ने अभी तक शिकायत नहीं दर्ज करवाई है। मुंबई पुलिस ने सुनील पाल का बयान दर्ज कर उन्हें 2 दिन का समय दिया है, वो फैसला लेंगे कि उन्हें शिकायत दर्ज करवानी है या नहीं।
 
सुनील पाल ने साल 2005 में 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' जीतकर लोकप्रियता हासिल की थी। इसके बाद वह द ग्रेट इंडियन कॉमेडी शो, कॉमेडी चैंपियंस और कॉमेडी सर्कस जैसी कई शोज में नजर आए। सुनील पाल ने कई फिल्मों में भी काम किया है। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

स्पाइडर-मैन बनने से पहले टॉम हॉलैंड को मिली थी ऐसी भविष्यवाणी, ड्राइवर की एक बात ने बढ़ा दिया था स्टार का कॉन्फिडेंस

क्या मोरक्को के फुटबॉलर बोनो को डेट कर रही हैं नोरा फतेही? शो में एक सवाल पर एक्ट्रेस का रिएक्शन हुआ वायरल

AI डीपफेक बनाने वालों पर भड़कीं मृणाल ठाकुर, बोलीं- अब इंटरनेट पर नहीं छिप पाएंगे आरोपी, होगी कानूनी कार्रवाई

रणबीर कपूर के रामायण में रकुल प्रीत सिंह का शूर्पणखा अवतार क्यों हो रहा वायरल? एक्ट्रेस ने खोला किरदार चुनने का राज

क्या शाहरुख खान के घर बजने वाली है शहनाई? आर्यन खान और विनी तकायर की वायरल आउटिंग ने इंटरनेट पर मचाई हलचल

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख