suvichar

कपिल शर्मा के साथ दोबारा काम करने पर सुनील ग्रोवर ने कही यह बात

Updated: सोमवार, 24 अगस्त 2020 (10:59 IST)
कॉमेडिन सुनील ग्रोवर जल्द ही नया टीवी शो 'गैंग्स ऑफ फिल्मीस्तान' लेकर आ रहे हैं। इस शो में उनके साथ शिल्पा शिंदे भी नजर आने वाली हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सुनील ग्रोवर ने बताया कि उन्होंने इस शो के लिए पैसों में कटौती की है।

 
खबरों के अनुसार सुनील ग्रोवर ने कहा, मुझे लगता है कि अभी की परिस्थिति में हमें पे कट लेना होगा। इस वक्त जरूरी है कि बाहर जाएं और अपना काम करें। हमें दूसरों की रोजी-रोटी के बारे में सोचना होगा। मेरी बात उपदेश जैसी लगे, लेकिन वर्तमान परिस्थित ऐसी है जो हमें उसका रही है कि हम अपनी तरफ से सोसाइटी में योगदान दें। मैंने भी फैसला किया कि इस शो से होने वाली कमाई को दान में दूंगा।
 
कपिल शर्मा के साथ वापस काम करने पर सुनील ग्रोवर ने कहा- अगर किस्मत में मेरा और कपिल शर्मा का साथ काम करना लिखा होगा तो हम जरूर करेंगे। अभी हमारा ऐसा कोई प्लान नहीं था। मैं दोबारा गुत्थी नहीं बनने जा रहा हूं।
 
उन्होंने कहा, ये काफी आम है कि जब भी मेरा नया शो आता है तो लोग अक्सर कपिल शर्मा के बारे में पूछते हैं। हम कभी-कभी एक दूसरे से बात करते हैं। मैंने जब से शो छोड़ा है, तब से काफी वक्त बीत गया है। वक्त काफी चीजें बदल देता है।
 
बता दें कि सुनील के नए शो 'गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान' का हाल ही में नया प्रोमो सामने आया है जिसमें शिल्पा शिंदे, माधुरी दीक्षित के लुक में दिख रही हैं। शिल्पा के साथ प्रोमो में डॉ. संकेत भोंसले भी हैं जो कि सलमान खान बने हुए हैं। शिल्पा और संकेत साथ में सलमान और माधुरी की फिल्म हम आपके हैं कौन में के हिट सीन्स को रीक्रिएटर कर रहे हैं। 
 

Show comments

दर्द में भी नहीं रुका सोनू निगम का सुर, सर्जरी के दौरान गाया मोहम्मद रफी का क्लासिक गाना

कभी चॉल में रहने को मजबूर थीं महिमा मकवाना, आज मुंबई में हैं 2 आलीशान घर और करोड़ों की दौलत

'साजन' के सेट पर माधुरी दीक्षित के क्लोजअप देखते थे संजय दत्त, डायरेक्टर ने सुनाया किस्सा

10 साल छोटे क्रिकेटर संग अफेयर की खबरों पर भड़कीं मृणाल ठाकुर, बोलीं- भाई थोड़ा रिलैक्स करो...

'खामोशी: द म्यूजिकल' से शुरू हुआ था सफर, 30 साल बाद भी कायम है संजय लीला भंसाली का जादू

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख