shradh paksha
✕

सुई धागा और पटाखा का बॉक्स ऑफिस पर 5वां दिन

Updated: बुधवार, 3 अक्टूबर 2018 (15:03 IST)
वरुण धवन और अनुष्का शर्मा की सुई धागा बॉक्स ऑफिस पर शानदर प्रदर्शन कर रही है और वरुण धवन के खाते में एक और हिट फिल्म आ गई है। उन्होंने अभी तक एक भी असफल फिल्म नहीं दी है। 
 
इस फिल्म ने पहले दिन 8.30 करोड़ रुपये से शुरुआत की। पहले दिन के कलेक्शन उम्मीद से थोड़े कम थे, लेकिन माउथ पब्लिसिटी ने दूसरे दिन से असर दिखाना शुरू कर दिया। फिल्म साफ-सुथरी है इसलिए परिवार के सहित लोग फिल्म को देखने के लिए आने लगे। 
 
फिल्म ने दूसरे दिन 12.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। तीसरे दिन रविवार को फिल्म 16.05 करोड़ रुपये तक जा पहुंची। सोमवार वर्किंग डे होने के बावजूद फिल्म ने 7 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 
 
पांचवें दिन यानी कि मंगलवार गांधी जयंती की छुट्टी थी और फिल्म को इसका फायदा मिला। फिल्म ने पांचवें दिन 11.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस तरह से पांच दिनों में यह फिल्म 55.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में कामयाब रही। 
 
सुई धागा के सामने रिलीज हुई फिल्म 'पटाखा' पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर लड़खड़ा गई। फिल्म का प्रचार ढंग से नहीं किया गया और इसमें कोई नामी स्टार भी नहीं है। फिल्म ने पहले दिन 90 लाख रुपये, दूसरे दिन 1.40 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 1.75 करोड़ रुपये, चौथे दिन 94 लाख रुपये और पांचवे दिन 1.56 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। पांच दिनों में यह फिल्म 6.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में कामयाब रही। 
 
स्त्री को पांचवे सप्ताह में भी दर्शक मिल रहे हैं। फिल्म ने पांचवे सप्ताह में शुक्रवार 52 लाख रुपये, शनिवार 88 लाख रुपये, रविवार 1.51 करोड़ रुपये, सोमवार 61 लाख रुपये और मंगलवार 1.24 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म अब तक 127.42 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। 

Show comments

नाना पाटेकर 4 दिन पहले ही बोले थे- ‘हम सबको एक दिन जाना है’

असल जिंदगी में भी हीरो थे नाना पाटेकर: कारगिल युद्ध में सैनिकों के साथ बिताए थे 60 दिन, घट गया था 20 किलो वजन

जब CJI ने राजपाल यादव से कहा- अच्छी फिल्म बनाइए, एक्टर ने वहीं बता दिया अगली फिल्म का नाम

Drishyam 3 Box Office: वीकडे में भी नहीं थमी रफ्तार, अजय देवगन की सबसे बड़ी हिट बनने की ओर

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा फिर बनने वाले हैं माता-पिता, खास अंदाज में सुनाई गुड न्यूज

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख