biodatamaker

स्त्री का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 100 करोड़ क्लब में होगी शामिल!

Updated: बुधवार, 5 सितम्बर 2018 (12:49 IST)
स्त्री को दर्शकों ने हाथों-हाथ लिया है और फिल्म इस समय बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म को काफी पसंद भी किया जा रहा है। रिलीज के बाद पांचों दिन इस फिल्म ने शानदार प्रदर्शन किया। 

ALSO READ: बिग बॉस 12 में दिखेंगी 'दत्ता सिस्टर्स', शो में लगेगा हॉटनेस का तड़का!

फिल्म ने 6.83 करोड़ रुपये के साथ शानदार शुरुआत की। माउथ पब्लिसिटी का फिल्म को फायदा मिला और दूसरे दिन ही कलेक्शन 10.87 करोड़ रुपये पर जा पहुंचे। तीसरे दिन रविवार की छुट्टी का फायदा फिल्म को मिला और फिल्म ने 14.57 करोड़ रुपये के शानदार कलेक्शन किए। चौथे दिन जन्माष्टमी की छुट्टी थी और इस दिन फिल्म 9.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में कामयाब रही। पांचवें दिन फिल्म का कलेक्शन 6.37 करोड़ रुपये रहा जो कि पहले दिन के समान ही है। पांच दिनों में यह फिल्म 48.34 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। 
 

क्या फिल्म सौ करोड़ क्लब में शामिल होगी? यदि 'राज़ी' और 'सोनू के टीटू की स्वीटी' के कलेक्शन देखे जाएं, जिनमें की 'स्त्री' की तरह बड़ा स्टार नहीं था, तो बात समझ में आती है। राज़ी ने पहले सप्ताह में 56.59 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था जबकि 'सोनू के टीटू की स्वीटी' 45.94 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में कामयाब रही थी। दोनों फिल्म सौ करोड़ क्लब में शामिल हुईं। इन दोनों फिल्मों से ज्यादा पहले सप्ताह का कलेक्शन 'स्त्री' का रहेगा जिससे इस बात की पूरी उम्मीद है कि यह फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल होगी। 

Show comments

'यमला पगला दीवाना फिर से' के 8 साल: कृति खरबंदा ने देओल परिवार की इस फ्रेंचाइजी में बनाई अपनी अलग पहचान

अनूप सोनी के बाद अब अजय देवगन संभालेंगे 'क्राइम पेट्रोल' की कमान, 'क्राइम का करंट' में सिखाएंगे सतर्कता का पाठ

आमिर खान के 'हम कभी नहीं मिले' वाले बयान पर सोनम वांगचुक का पलटवार, बोले- 'गजनी' के गेटअप में थे, इसलिए भूल गए होंगे

अरशद वारसी से शादी से पहले मारिया गोरेटी को मिली थी जया बच्चन से चेतावनी, कहा- एक्टर से शादी करना सबसे मुश्किल काम

नेपाल में बाढ़ की तबाही के बाद भावुक हुईं मनीषा कोइराला, अंतरराष्ट्रीय समुदाय से की बड़ी अपील

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख