dharma sangrah

विधानसभा चुनाव 2022 में इन सेलेब्स ने मांगे थे उम्मीदवारों के लिए वोट, अधिकतर जीत की ओर

Updated: गुरुवार, 10 मार्च 2022 (11:56 IST)
देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे आना शुरु हो गए हैं। चुनावों में बॉलीवुड सेलेब्स की मौजूदगी भी दर्ज की जाती है। लगभग सभी सियासी दल फिल्म स्टार्स को अपनी पार्टी के पक्ष में प्रचार करने के लिए लाते हैं। इन सेलेब्स की लोकप्रियता का असर भी साफ नजर आता है। 

 
कई फिल्मी सितारे तो राजनीति में भी अपना दमखम दिखा रहे हैं। हेमा मालिनी हो या सनी देओल इन्होंने पर्दे से लेकर राजनीति के मैदान में भी अपना परचम लहराया है। लेकिन इस बार कोरोना महामारी बीच संपन्न हुए चुनाव में बहुत कम बॉलीवुड सितारें किसी पार्टी के लिए प्रचार करते नजर आए। 
 
मथुरा में बॉलीवुड एक्ट्रेस हेमा मालिनी चुनाव प्रचार कर रही थीं तो गोरखपुर से भोजपुरी स्टार रविकिशन ने भाजपा के लिए प्रचार किया।
 
एक्टर से राजनेता बन चुके राज बब्बर ने यूपी में कांग्रेस पार्टी के लिए कई सीटों पर प्रचार किया। भोजपुरी स्टार दिनेश लाल निरहुआ ने भी उत्तर प्रदेश में बीजेपी गठबंधन प्रत्याशी सुभाष पासी के समर्थन में जनसभा की थी। 
 
बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने पंजाब की मोगा सीट से चुनाव लड़ रही अपनी छोटी बहन मालविका सूद के लिए जमकर प्रचार किया। मालविका कांग्रेस के टिकट से चुनाव लड़ रही हैं। मतदान के दौरान सोनू सूद पर वोटरों को प्रभावित करने की कोशिश का आरोप भी लगा था।
 
वहीं भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव और एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले की नौतनवा विधानसभा सीट से विधायक और वर्तमान बसपा प्रत्याशी अमन मणि त्रिपाठी के लिए प्रचार किया। 
 
कॉमेडियन, एक्टर भगवंत मान पंजाब से आम आदमी पार्टी का सीएम चेहरा है। उन्होंने साल 2011 में राजनीति में एंट्री की थी। 
 

Show comments

Resident Evil Movie Preview: Raccoon City में फिर मचेगा खौफ, मेडिकल कूरियर के सामने मौत की दौड़

Daayra Movie Preview: करीना कपूर और पृथ्वीराज की टक्कर, जब कानून और इंसाफ होंगे आमने-सामने

सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा के बेटे अबीर सिंह 'टार्जन' से करेंगे बॉलीवुड डेब्यू, सूरज पंचोली भी आएंगे नजर!

दिशा सालियान केस में बड़ा मोड़, CBI ने दर्ज की FIR, आदित्य ठाकरे, रिया चक्रवर्ती समेत कई बड़े नाम जांच के घेरे में

गणेश आचार्य ने किया नई फिल्म 'गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट' का ऐलान, फर्स्ट लुक आउट

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख