dharma sangrah
✕

स्टार प्लस ने किया नए शो 'चाशनी' का ऐलान, एंटरटेनमेंट से भरपूर है दो बहनों की कहानी

Updated: शुक्रवार, 10 फ़रवरी 2023 (16:47 IST)
स्टार प्लस ने हमेशा अपने दर्शकों को कुछ बेहद दिलचस्प शोज के साथ शानदार तोहफा दिया है। स्टार प्लस के सभी शोज ने लोगों के दिलों को गहराई से छुआ है और फैंस ने शोज के साथ साथ किरदारों से भी भरपूर प्यार किया, उनके साथ हंसे, रोए है और उन्हें फील किया है। 

 
फिर चाहें वो स्टार प्लस का सालों पुरना कहानी घर घर की हो जो आज भी लोगों की यादों में बसा है या फिर इन दिनों चैनल पर टेलिकास्ट होने वाले शोज अनुपमा, ये रिश्ता क्या कहलाता है, तेरी मेरी डोरियां, इमली, ये है चाहतें, रज्जो और फालतू हो जो सभी को एंटरनेट कर रहा है।
 
इस कड़ी में अब स्टार प्लस भारतीय टेलीविजन पर अब तक का सबसे मसालेदार शो लाने के लिए पूरी तरह तैयार है, जिसका नाम 'चाशनी' है, जो अपने नाम के बिल्कुल अलग होगा और ढेर सारे मसालेदार मनोरंजन से भरपूर होगा। स्क्रीन पर रिश्तों के एक बिग मिक्स को पेश करते हुए, यह शो दो बहनों, चांदनी और रोशनी के बीच एक असामान्य और उलझे हुए बंधन पर आधारित होगा। 
 
इस नए शो के साथ स्टार प्लस एक नई और मसालेदार कहानी के साथ भारतीय टेलीविजन में अपना लेवल और बढ़ा रहा है, जो दो बहनों पर बेस्ड है, जो बाद में सास-बहू बन जाती है। बहुत सारे ट्विस्ट और टर्न से भरपूर, स्टार प्लस दर्शकों के लिए एक नई कहानी लाने वाला है, जो इस नए शो चाशनी के साथ टेलीविजन पर पहले कभी नहीं देखी गई है।
 
चाशनी में अमनदीप सिद्धू और सृष्टि सिंह मुख्य भूमिका में हैं। शो का निर्माण संदीप सिकंद के सोल प्रोडक्शन द्वारा किया जा रहा है।
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

'प्रताप' में पुलिस अधिकारी बने अमित साध, बताया कैसे हर किरदार को निभाने के लिए करते हैं अलग तैयारी

'ये प्रेम मोल लिया' में सूरज बड़जात्या की पहली पसंद थे आयुष्मान खुराना, बोले- प्रेम के किरदार के लिए उनके अलावा कोई नहीं आया दिमाग में

विदेश में रहकर भी भारतीय संस्कार नहीं भूलीं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती को सिखाया गायत्री मंत्र, क्यूट वीडियो ने जीता फैंस का दिल

वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए आयुष्मान खुराना, TIME100 Next में जगह मिलने पर लिखा दिल छू लेने वाला नोट

ब्लैक साड़ी में रकुल प्रीत सिंह ने गिराई बिजली, कॉरसेट ब्लाउज और कातिलाना अदाओं ने जीता दिल

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख