Hanuman Chalisa
✕

मुस्कान में रौनक सिंह बने शरद मल्होत्रा का धुनुची नृत्य

Updated: शुक्रवार, 28 जून 2019 (18:57 IST)
लोकप्रिय अभिनेता शरद मल्होत्रा 'मुस्कान' में रौनक सिंह के रूप में खूब पसंद किए जा रहे हैं। हाल ही के एपिसोड में हमने शरद को घुंघरू पहने और नृत्य करते देखा। अब हम उन्हें मां दुर्गा के सामने पारंपरिक धुनुची नृत्य करते हुए देखेंगे। 
 
यह नृत्य शैली बंगाल में अच्छी तरह से जानी जाती है और देवी दुर्गा के सामने की जाती है। जब इस बारे में पूछा गया तो शरद कहते हैं, “यह पहली बार है जब मैंने दुर्गा पूजा के लिए प्रसिद्ध धुनुची नृत्य किया है। इसका प्रसारण होना बाकी है, लेकिन मुझे वास्तव में खुशी महसूस हुई।”
 
सिटी ऑफ जॉय कोलकाता में पले-बढ़े शरद कहते हैं, ''मुझे याद है कि जब मैं बच्चा था तब हम दुर्गा पूजा के दौरान पंडालों पर घूमते थे  और ढोल की थाप पर नृत्यांगनाओं को थिरकते देख कर आनंद लेते थे। यह नृत्य का एक सुंदर सिंक्रनाइज़ रूप है जिसमें ऊर्जा और सकारात्मकता है। आज पहली बार मुझे यह अपने शो 'मुस्कान' में सीखने और प्रदर्शन करने का अवसर मिला।” 
 
तभी तो कहा जाता है कुछ नया सीखने में आपको कभी देरी नहीं होती। 

Show comments

बॉलीवुड की सबसे बड़ी दिवाली क्लैश के दो साल, कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 3' ने दी थी 'सिंघम अगेन' को मात

'रामायण' को लेकर दुनियाभर में बढ़ा उत्साह, ग्लोबल क्रिएटर फ्रांसिस डॉमिनिक ने भारतीय महाकाव्य को बताया गॉडजिला माइनस वन से बेहतर

अमित साध EXCLUSIVE: 'प्रताप' में एक पुलिस अफसर की कहानी नहीं, इंसान के भीतर चल रही जंग दिखाई देगी

'रामायण: पार्ट 1' को सेंसर बोर्ड से मिली हरी झंडी, बिना कट के मिला U सर्टिफिकेट, जानें कितना होगा रनटाइम

संजय गुप्ता के निधन से संजय दत्त को लगा गहरा सदमा, बोले- तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख