dharma sangrah
✕

एक बार फिर सैफ अली खान के साथ फिल्म बनाएंगे श्रीराम राघवन

Updated: सोमवार, 26 नवंबर 2018 (17:17 IST)
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान इन दिनों फिल्म तानाजी की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में अजय देवगन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। वहीं सैफ विलेन का रोल निभाने वाले है। 
 
खबरो के अनुसार बॉलीवुड निर्देशक श्रीराम राघवन एक बार फिर सैफ अली खान को लेकर फिल्म बना सकते हैं। चर्चा है कि श्रीराम राघवन इन दिनों दो फिल्मों की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। जिसमें से फिल्म परम वीर चक्र से सम्मानित अरुण केतरपाल की बॉयोपिक है।
 
वहीं, दूसरी फिल्म एक थ्रिलर है। इन दोनों फिल्मो को लेकर श्रीराम और सैफ के बीच बातचीत चल रही हैं। सैफ को दोनों स्क्रिप्ट पसंद आई हैं। सैफ और श्रीराम काफी समय से साथ काम करने की प्लानिंग में थे। दोनों में से किसी एक प्रोजेक्ट पर साथ में काम करेंगे। श्रीराम ने सैफ को लेकर एक हसीना थी और एजेंट विनोद फिल्म बनाई थी। 
 
श्रीराम राघवन की आयुष्मान खुराना और राधिका आप्टे स्टारर पिछली फिल्म अंधाधुन ने बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन प्रदर्शन किया है। वहीं, सैफ अली खान की बात करें तो उनकी पिछली फिल्म बाजार कोई खास कमाल दिखा पाने में नाकाम रही।

Show comments

आलिया भट्ट ने मदरहुड पर रखी अपनी बात, मांओं के लिए दीपिका पादुकोण के पक्ष को दिया अपना समर्थन

‘पॉकेट नोवेल’ ने बदला फिल्म प्रमोशन का अंदाज, मालविका मोहनन ने क्रू मेंबर्स को खास वीडियो संग दिलाई पहचान!

कृति सेनन ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया को किया बर्थडे विश, लिखा- 'हैप्पी बर्थडे क्यूटी',फैंस पूछने लगे शादी का सवाल

सामंथा रुथ प्रभु बनीं मां, पति राज निदिमोरु संग किया बेटे का स्वागत, रखा बेहद खास आध्यात्मिक नाम

आदित्य धर ने पत्नी यामी गौतम के लिए कही दिल छू लेने वाली बात, बोले- जिंदगी में आते ही बदल गई मेरी किस्मत

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख