dharma sangrah

श्रीसंत का बिग बॉस निर्माताओं पर आरोप, किया सनसनीखेज खुलासा

Updated: शुक्रवार, 4 जनवरी 2019 (18:46 IST)
टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 12 भले ही खत्म हो गया है, लेकिन यह शो अब भी सुर्खियों में बना हुआ है। 15 हफ्तों तक चले इस शो में इस बार दीपिका कक्कड़ ने विनर बनीं। लेकिन जिस कंटेस्टेंट ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी वो हैं श्रीसंत। 
 
शो के फर्स्ट रनरअप बने श्रीसंत ने हाल ही में एक इंटरव्यू में एक बड़ा खुलासा किया है। श्रीसंत ने शो के मेकर्स पर कई बड़े हिस्सों को नहीं दिखाने का आरोप लगाया है। दरअसल सभी जानते हैं कि बिग बॉस हर रोज एडिट होता है। एडिट होने के बाद ही ये शो टीवी पर दिखाया जाता है। ऐसे में श्रीसंथ ने कहा कि, सुरभि राणा द्वारा किए गए कई गलत कार्यों को बिग बॉस में दिखाया ही नहीं गया है। 
 
रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रीसंत ने कहा, कुछ नियम घर में कंटेस्टेंट के लिए तय थे। उनका उल्लंघन नहीं होना चाहिए था, लेकिन कुछ कंटेस्टेंट ने ऐसा किया और उनके खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया गया। सुरभि ने दीपिका कक्कड़ का गला इतनी जोर से पकड़ा कि वह गिर गईं। ये वूट पर नहीं दिखाया गया। इसके बाद सुरभि ने सृष्टि रोडे के बाल भी इतनी जोड़ से खींचे कि वे गिर गईं।
 
वहीं श्रीसंत ने कहा कि, जब घर में जसलीन और श्रृष्टि दौड़ रही थीं, तो श्रृष्टि ने इस तरह रोका कि जसलीन स्लैब से जाकर टकरा गईं थी। ये हिस्सा भी किसी को नहीं दिखाया गया है। इस शो में वही दिखाया गया जो शो के मेकर्स दिखाना चाहते थे। मुझे विलेन के तौर पर दिखाया गया। मैं करणवीर के पास नौवें हफ्ते में गया था और उनसे कहा था कि मेरे कहने का वो मतलब नहीं था, लेकिन ये सब नहीं दिखाया गया। 
 
श्रीसंत की बातों से साफ है कि घर में जो हुआ है वो वाकई बेहद अलग है। श्रीसंत ने इशारों ही इशारों में शो के मेकर्स पर सवाल खड़े कर दिए है।

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख