suvichar

स्पाइडर मैन नो वे होम ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, 4 दिन में 100 करोड़ पार

Updated: सोमवार, 20 दिसंबर 2021 (17:15 IST)
स्पाइडर मैन नो वे होम ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धूम मचा रखी है। उत्तर से लेकर दक्षिण तक और पूर्व से लेकर पश्चिम तक फिल्म को दर्शक मिल रहे हैं। लंबे समय बाद भारत में किसी फिल्म ने ऐसा प्रदर्शन किया है। चार दिन में ही फिल्म 100 करोड़ पार हो गई है। 
 
फिल्म ने पहले दिन 32.67 करोड़ रुपये के साथ शानदार शुरुआत की थी। यह किसी भी हॉलीवुड मूवी का पहले दिन का दूसरा सर्वाधिक कलेक्शन है। खास बात यह है कि इस दिन कोई छुट्टी भी नहीं थी और न ही शुक्रवार था। 
 
दूसरे दिन फिल्म ने 20.37 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और तीसरे दिन फिर से फिल्म के कलेक्शन्स ने रफ्तार पकड़ ली। तीसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म ने 26.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 
 
चौथे दिन रविवार को फिल्म को छुट्टी का पूरा लाभ मिला और कलेक्शन 29.23 करोड़ रुपये तक जा पहुंचे। चार दिन में फिल्म ने 108.37 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 
इस साल सौ करोड़ क्लब में दूसरी फिल्म 
स्पाइडर मैन नो वे होम भारत में सौ करोड़ से ज्यादा कलेक्शन करने वाली दूसरी फिल्म बनी। इसके पहले सूर्यवंशी ने 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया था। 

Show comments

'क्लीन अप कंपनी' का ट्रेलर रिलीज, तीन दोस्तों ने खोली लाशें ठिकाने लगाने वाली कंपनी, फिर शुरू हुआ खूनी खेल

अमिताभ बच्चन ने किराए पर दी करोड़ों की प्रॉपर्टी, हर महीने मिलेगा इतना किराया

ब्लैक ड्रेस में रकुल प्रीत सिंह का ग्लैमरस अवतार, कातिलाना अदाओं ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा

संजय लीला भंसाली की फिल्मों में प्यार के 7 रंग, दिलकशी से मौत तक का सफर

'हीरोज' फेम एक्ट्रेस हेडन पैनेटियर का निधन, 37वें जन्मदिन से कुछ दिन पहले ली अंतिम सांस

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख