ramcharitmanas

सूर्यवंशी के सेट पर अक्षय कुमार का अनोखा स्टंट

Updated: बुधवार, 5 जून 2019 (17:28 IST)
अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी में एक बात समान है। दोनों को स्टंट्स करना बहुत पसंद है। अक्षय का नाम 'खिलाड़ी कुमार' इसीलिए पड़ा क्योंकि खिलाड़ी की तरह वे फिल्म में कलाबाजी दिखाते रहे हैं। दूसरी ओर रोहित शेट्टी तो बेवजह ही कारों को उड़ाते हुए नजर आते रहे हैं।
 
दोनों साथ में 'सूर्यवंशी' नामक फिल्म कर रहे हैं और इसमें किस तरह के स्टंट्स हमें देखने को मिलेंगे इसका तो अंदाजा ही लगाया जा सकता है। 
 
फिलहाल शूटिंग चल रही है और सेट से जो फोटो आ रहे हैं वो इस बात की झलक दिखा रहे हैं। अक्षय कुमार ने एक फोटो ट्वीट किया है जिसमें वे हेलिकॉप्टर पर लटके हुए हैं। पीछे रोहित शेट्टी बाइक भगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

 
अक्षय ने लिखा है कि बस यूं ही हेलिकॉप्टर पर लटका हुआ हूं। सूर्यवंशी के सेट पर एक और दिन। समझा जा सकता है कि हेलिकॉप्टर पर अक्षय ने फिल्म के लिए कुछ कमाल तो दिखाए ही होंगे। 
 
अक्षय ने यह भी लिखा है कि कृपया आप यह स्टंट्स दोहराने की कोशिश ना करें क्योंकि ये सब हम विशेषज्ञों की निगरानी में करते हैं। 
 
सूर्यवंशी अगले वर्ष के मध्य में रिलीज होगी। पहली बार रोहित और अक्षय साथ काम कर रहे हैं। 
 

Show comments

असम बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आए शरद केलकर, आर्थिक सहायता के साथ की भावुक अपील

भारत से 2 दिन पहले विदेश में क्यों रिलीज होगी रणबीर कपूर की 'रामायणम्'? नमित मल्होत्रा ने बताया रिलीज प्लान

104 डिग्री बुखार में भी शूटिंग करती रहीं अविका गोर, डेंगू ने बिगाड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

World Cat Day: बॉलीवुड की ये एक्ट्रेसेस हैं 'कैट मॉम', बिल्लियों पर लुटाती हैं प्यार

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिस जवान की मौत, अचानक बिगड़ी थी तबीयत

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख