Hanuman Chalisa

सलमान खान की ईद पर फिल्म रिलीज करने के लिए अक्षय कुमार ने ली इजाजत

अक्षय कुमार की फिल्म सुर्यवंशी साल 2020 की ईद के मौके पर रिलीज होगी

Updated: मंगलवार, 7 अप्रैल 2020 (20:22 IST)
बॉलीवुड के सुल्तान हर साल ईद पर अपने फैंस को खास तोहफा देते हैं और अपनी फिल्म रिलीज करते हैं। हर ईद सलमान खान की फिल्मों के लिए लॉक रहती है। साल 2009 में वांटेड से लेकर 2019 में भारत तक ईद पर ही रिलीज होगी। इस बीच सिर्फ साल 2013 ऐसा रहा जब उनके दोस्त शाहरुख खशन की चेन्नई एक्सप्रेस ईद पर रिलीज हुई थी।
 
दिलचस्प बात ये है कि ईद के मौके पर सलमान के साथ बॉक्स ऑफिस पर क्लैश करने के लिए कोई भी तैयार नहीं होता है। यानी ईद रिलीज़ पर सलमान का एकछत्र राज रहता है लेकिन साल 2020 में अक्षय कुमार सूर्यवंशी बनकर बॉक्स ऑफिस पर आ रहे हैं। खबर थी कि सलमान की दबंग 3 या संजय लीला भंसाली की फिल्म 2020 की ईद पर रिलीज होगी। लेकिन अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। 
 
वहीं अक्षय कुमार के ईद पर फिल्म रिलीज करने पर फैंस पुछ रहे है कि क्या वो जानबूझकर सलमान से पंगा ले रहे हैं? कहा जा रहा है कि अक्षय ने 2020 में ईद पर अपनी फिल्म रिलीज करने से पहले सलमान से पूछ लिया था। अक्षय ने सूर्यवंशी की रिलीज़ डेट एनाउंस करने से पहले सलमानु को फोन किया था।  
 
अक्षय ने सलमान से पूछा था कि क्या वो अगले साल ईद पर कोई फिल्म लेकर आ रहे हैं। इस पर सलमान ने उनसे कहा था कि फिलहाल इस वक्त उनका सारा ध्यान इस साल ईद के मौके पर रिलीज़ होने वाली भारत पर है। इसके बाद अक्षय ने सलमान से कहा कि वो अपनी फिल्म सूर्यवंशी नेक्स्ट ईयर ईद पर रिलीज़ करना चाहते हैं। अक्षय की इस बात पर सलमान ने कुछ देर सोचा और फिर उन्होंने अक्षय को सूर्यवंशी के लिए ग्रीन सिग्नल दे दिया।

Show comments

नोरा फतेही के ‘टॉय प्लेन’ कमेंट पर बवाल, एविएशन कंपनी ने मांगे 3 करोड़ रुपये

‘मिर्जापुर द मूवी’ की स्टारकास्ट फीस: कालीन भैया ने मारी बाजी, गुड्डू-मुन्ना से कितनी ज्यादा ली रकम?

हैवान मूवी प्रिव्यू: अक्षय-सैफ की हैवान में कौन है असली शिकारी? जानिए कहानी, कास्ट और रिलीज डेट

सुरों की वह रानी, जिसने लता की छाया से निकलकर बनाई अपनी अलग दुनिया: आशा भोसले की अनसुनी कहानी

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल