Hanuman Chalisa
✕

शाद अली की 'सूरमा' इसलिए है खास

Updated: मंगलवार, 3 जुलाई 2018 (17:46 IST)
निर्देशक शाद अली की फ़िल्म "सूरमा" साल की सबसे प्रेरणादायक फ़िल्मों में से एक है। हॉकी किंवदंती संदीप सिंह पर आधारित बायोपिक "सूरमा" को देखने के लिए हर कोई अपनी नज़रें रिलीज तारीख़ पर जमाए हुए है। 
 
भारत मे हॉकी एक ऐसा खेल है जिसके बारे में लोगों की जानकारी सतही है। यही वजह है हॉकी पर आधारित इस बायोपिक को बनाते वक्त शाद अली पर काफ़ी दबाब था क्योंकि वह अपनी बायोपिक के जरिये भारत की जनता के बीच इस पिछड़े हुए खेल को लेकर जागरूकता पैदा करना चाहते थे।
 
ऐसे में "सूरमा" के निर्माण में निर्देशक शाद अली को खासी मेहनत करनी पड़ी। फ़िल्म बनाने के दौरान, शाद अली ने इस बात का पूरा ध्यान रखा कि फ़िल्म में दिखाई जाने वाली हर चीज़ शत-प्रतिशत सही हो।
 
बायोपिक के निर्माण के वक़्त संदीप सिंह की हर हरकत को बारीकी से परखा गया ताकि संदीप के असली हावभाव को फ़िल्म में दिखाया जा सके। संदीप अक्सर अपने हाथ मे एक सफेद रंग का बैंड पहना करते थे और ठीक उसी तरह का बैंड फ़िल्म में दिलजीत दोसांझ के हाथ में नज़र आएगा।
 
मैच के दौरान जब भी संदीप गोल करते या फिर उनकी टीम अच्छा प्रदर्शन करती तो उससे खुश हो कर संदीप अक्सर अपनी दो उंगलियां ऊपर उठा कर ख़ुशी ज़ाहिर किया करते थे और इसका हूबहू नमूना फ़िल्म में भी देखने मिलेगा।


 
संदीप सिंह के जीवन से जुड़ी हर बारीकी को ध्यान में रखते हुए, शाद और उनकी टीम ने संदीप सिंह के सभी मैच की फुटेज देखी जिसमें उन्हें मैदान पर कई महत्वपूर्ण क्षण देखने मिले।
 
ऐसा ही एक वाकया था जब अंतरराष्ट्रीय मैच में शानदार प्रदर्शन के बाद संदीप सिंह पूरी टीम से काफ़ी प्रभावित थे और यह क्षण उनके लिए भावनात्मक रूप से काफ़ी महत्त्वपूर्ण था। ऐसे में निर्देशक शाद की फ़िल्म में इस पल को हूबहू फिर से दोहराया गया है।
 
"सूरमा" में संदीप सिंह के संघर्ष और हॉकी किंवदंती बनने के उनके सफ़र को वास्तविकता देने के लिए, फ़िल्म को संदीप के होमटाऊन शाहबाद में फ़िल्माया गया है।
 
शाद अली द्वारा निर्देशित फिल्म में दिलजीत दोसांझ के साथ तापसी पन्नू और अंगद बेदी मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे। "सूरमा" सोनी पिक्चर्स नेटवर्क प्रोडक्शंस, चित्रांगदा सिंह और दीपक सिंह द्वारा निर्मित है। संदीप सिंह के जीवन पर आधारित "सूरमा" 13 जुलाई, 2018 को रिलीज होगी।

Show comments

नई नवेली मूवी प्रिव्यू: नई दुल्हन या खौफनाक डायन? यामी गौतम का डरावना रूप

Sunny Deol Suryaa: सनी देओल के नए अवतार ने इंटरनेट पर मचाया तहलका, 'सूर्या' का खूंखार लुक देख झूम उठे फैंस

रजनीकांत की 'जेलर 2': 350 करोड़ का बजट, नेल्सन का निर्देशन और धांसू स्टारकास्ट; जानें फिल्म की पूरी इनसाइड स्टोरी

क्रिकेट के ऐतिहासिक पल से बदलेगी लड़की की जिंदगी, फिल्म 'दूसरा' का ट्रेलर रिलीज, अनिल कपूर और रोहित शर्मा ने की तारीफ

प्राइम वीडियो की नई सीरीज की शूटिंग शुरू, बिपाशा बसु, सनी कौशल और विशाल जेठवा आएंगे नजर

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख