dharma sangrah
✕

प्रेग्नेंसी के बीच दीपिका पादुकोण ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट, फैंस को सताई चिंता!

दीपिका और रणवीर सितंबर 2024 में अपने पहले बच्चे के माता-पिता बनेंगे

Updated: सोमवार, 8 अप्रैल 2024 (12:04 IST)
Deepika Padukone Cryptic Post: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने हाल ही में अपनी प्रेग्नेंसी की गुडन्यूज फैंस के साथ शेयर की थी। दीपिका अपनी प्रेग्नेंसी के फर्स्ट ट्राइमिस्टर को पार कर दूसरे ट्राइमिस्टर में पहुंच चुकी हैं। दीपिका और रणवीर सितंबर 2024 में अपने पहले बच्चे के माता-पिता बनेंगे। 
 
दीपिका इन दिनों प्रेग्नेंसी पीरियड एंजॉय कर रही हैं। इसी बीच एक्ट्रेस ने इंस्टा स्टोरी पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की है, जिसे पढ़कर फैंस थोड़ी चिंता करने लगे हैं। दीपिका ने अपनी पोस्ट में ज्यादा प्रार्थना करने और कम शिकायत करने का जिक्र है। 
 
पोस्ट में लिखा है, 'कम पोस्ट करें, काम ज्यादा करें। तुलना कम करें। शिकायत कम करें। प्रार्थना ज्यादा करें। डिस्कस कम करें। हासिल ज्यादा करें।' एक्ट्रेस की पोस्ट पढ़कर फैंस सोच रहे हैं कि वह किस बारे में बात कर रही हैं। 
 
बता दें कि दीपिका पादुकोण सोशल मीडिया पर कम ही एक्टिव रहती हैं। इससे पहले उन्होंने आखिरी बार पोस्ट शेयर करके अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी दी थी। इसी साल फरवरी महीने में कपल ने इंस्टाग्राम पर लिखा था, 'सितंबर 2024'। इस पोस्ट में बच्चों के कपड़े, खिलौने और गुब्बारे भी बने हुए थे। 
 
दीपिका पादुकोण इस समय ब्रेक पर हैं। लेकिन उनकी कई फिल्में रिलीज होने की लाइन में हैं। दीपिका आखिरी बार फिल्म 'फाइटर' में नजर आई थीं। अब वह रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन और प्रभास के साथ फिल्म 'कल्कि 2898एडी' में दिखेंगी। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

4 पालतू कुत्तों को विदा करते हुए भावुक हुए अभिनेता शरद कपूर, वायरल वीडियो ने फैंस को किया परेशान

विजय सेतुपति की 'पॉकेट नोवेल' की हिंदी रिलीज का ऐलान, मालविका मोहनन और राज बी. शेट्टी भी आएंगे नजर

टीवीएफ के ‘फैमिली किराना स्टोर’ ने बनाया नया रिकॉर्ड, महज 10 महीनों में यूट्यूब पर रिलीज किए 3 सीजन

गोविंदा संग रोमांटिक हुईं कोमल रानी, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

'खून से लाल साड़ी, नुकीले दांत और डरावना चेहरा', एकता कपूर की हॉरर फिल्म 'हीरो की हॉरॉरोइन' का खौफनाक पोस्टर रिलीज

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख