Hanuman Chalisa
✕

महाराष्ट्र के गवर्नर ने भी की सोनू सूद के काम की तारीफ, हर संभव मदद का किया वादा

Updated: रविवार, 31 मई 2020 (15:56 IST)
बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद इस संकट की घड़ी में दिल खोलकर प्रवासी मजदूरों की मदद कर रहे हैं। लॉकडाउन के शुरू होने के बाद से अब तक सोनू सूद ने कई प्रवासी मजदूरों को महाराष्ट्र से उनके घर पहुंचाया है। उनके इस नेक काम की हर कोई तारीफ कर रहा है। अब महाराष्ट्र के गवर्नर ने सोनू से मिलकर उनके इस नेक काम के लिए उनकी तारीफ की है।

 
सोनू सूद ने राजभवन में महाराष्ट्र के गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान सोनू ने गवर्नर को उनके द्वारा किए जा रहे कामों के बारे में बताया। राज्यपाल ने प्रवासी मज़दूरों को उनके घरों तक पहुंचाने और उन्हें खाना मुहैया कराने के लिए सोनू सूद की सराहना की और उनकी पूरी मदद करने का वादा भी किया। 
 
इस बात की जानकारी राज्यपाल ने एक ट्वीट के ज़रिए दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, सोनू सूद को आज राजभवन में बुलाया गया था। श्री सूद ने प्रवासी लोगों को उनके गृह राज्यों में पहुंचाने और उन्हें भोजन मुहैया कराने के बारे में जानकारी दी। हमने उनके इस महान कार्य की सराहना की और उन्हें इन प्रयासों में अपना पूर्ण समर्थन देने का आश्वासन दिया।
 
बता दें कि हाल ही में सोनू ने केरल में फंसे 169 प्रवासियों को उनके गृह राज्य ओड़िशा पहुंचाया है। इन प्रवासियों में करीब 148 महिलाएं थीं जो केरल के एक कपड़ा कारख़ाने में काम करती थीं। इन सभी प्रवासियों को हवाई जहाज़ से उनके घर पहुंचाया गया है।
 
सोनू सूद ने प्रवासी मजदूरों को उनके घरों तक पहुंचाने के लिए कई बसों का इंतजाम किया है। सोनू अब तक हज़ारों मजदूरों को मुंबई से उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और कर्नाटक भेज चुके हैं। सोनू का कहना है कि जब तक आखिरी मजदूर अपने घर नहीं पहुंच जाता वो मदद का ये सिलसिला जारी रखेंगे। 
 

Show comments

'मैंने प्यार किया' से 'ये प्रेम मोल लिया' तक: क्यों अपनी ही फिल्मों के फॉर्मूले में कैद हो गए सूरज बड़जात्या?

बच्चों और महिलाओं के दर्द को दिखाएगी SAVE THE GOD, IFFI 2026 में मिली जगह

हाथों में हथियार और चेहरे पर गुस्सा लिए 'मैसा' के गाने 'ओसे रामुलम्मा' में दिखा रश्मिका मंदाना का जबरदस्त अवतार

मौनी रॉय ने व्हाइट बैकलेस ड्रेस में ढाया कहर, कातिलाना अदाओं ने इंटरनेट पर मचाई हलचल

धनुष की सबसे बड़ी ओपनर बनी 'ओम: ऑपरेशन मोल', 'तेरे इश्क में' और 'कारा' को छोड़ा पीछे

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख