सोमवार, 21 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. sonu sood launches free ias online coaching sambhav
Written By
Last Modified: बुधवार, 14 सितम्बर 2022 (11:41 IST)

सोनू सूद की नेक पहल, आईएएस की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए शुरू की फ्री कोचिंग

सोनू सूद की नेक पहल, आईएएस की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए शुरू की फ्री कोचिंग | sonu sood launches free ias online coaching sambhav
बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने अपने नेक कामों की वजह से फैंस के दिलों में एक अलग ही जगह बनाई है। कोरोनाकाल से शुरू हुआ सोनू सूद के लोगों को मदद करने का सिलसिला अभी भी जारी है। वहीं अब सोनू सूद ने स्टूडेंट्स के लिए एक नई पहल शुरू की है।

 
सोनू सूद अब आईएएस की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए फ्री कोचिंग शुरू करने जा रहे हैं। इस बात की जानकारी एक्टर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी है। 
 
सोनू सूद ने ट्वीट कर लिखा, 'चलो मिलकर नया भारत बनाते हैं। संभवम 2022-23 की शुरुआत। आईएएस परीक्षा के लिए मुफ्त कोचिंग।'
 
सोनू सूद का चैरिटी फाउंडेशन डिवाइन इंडिया यूथ इनिशिएटिव के साथ मिलकर यह कोचिंग चला रहा है। फ्री कोचिंग के लिए छात्र सोनू सूद फाउंडेशन ग्रुप के लिंप पर जाकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। चयनित होने वाले छात्रों को देश की टॉप सिविल सेवा संस्थानों में फ्री ऑनलाइन आईएएस कोचिंग दी जाएगी।
 
ये भी पढ़ें
मालदीव में वेकेशन एंजॉय कर रहीं सनी लियोनी, शेयर की हॉट बिकिनी तस्वीरें