biodatamaker

सोनू के टीटू की स्वीटी का बॉक्स ऑफिस पर दूसरा शानदार सप्ताह

Updated: शुक्रवार, 9 मार्च 2018 (19:07 IST)
परी के पहले सप्ताह के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से सात करोड़ रुपये ज्यादा का कलेक्शन किया है सोनू के टीटू की स्वीटी ने दूसरे सप्ताह में। ये इस बात की मिसाल है कि इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कितना अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। 

ALSO READ: हेट स्टोरी 4 : फिल्म समीक्षा
फिल्म में कोई बड़ा सितारा नहीं है बावजूद इसके यह फिल्म खासतौर पर युवाओं को पसंद आ रही है। पहले सप्ताह में 45.94 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने का बाद इस अजीबोगरीब नाम वाली फिल्म ने दूसरे सप्ताह में 29.77 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। दो सप्ताह में यह फिल्म 75.71 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। 
 
यहां तक तो शाहरुख की 'फैन' और 'जब हैरी मेट सेजल' भी नहीं पहुंच पाई थी। अक्षय कुमार की पैडमैन से भी सोनू तीसरे सप्ताह में आगे निकल जाएगा। 
 
फिल्म की सफलता मल्टीप्लेक्स और बड़े शहरों तक सिमटी है। सिंगल स्क्रीन और छोटे शहर में इस फिल्म को ज्यादा दर्शक नहीं मिले, लेकिन इससे फिल्म की सफलता कम नहीं हो जाती। सुपरहिट का तमगा इसे दिया जा चुका है। 
 
तीसरे सप्ताह में भी फिल्म के बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख