Daily Horoscope

सोनचिड़िया के रील लाइफ डकैतों ने रियल डकैतों से की मुलाक़ात

Updated: सोमवार, 25 फ़रवरी 2019 (17:21 IST)
आरएसवीपी की आगामी फ़िल्म 'सोनचिड़िया' में सुशांत सिंह राजपूत, मनोज वाजपेयी, भूमि पेडनेकर और रणवीर शौरी डकैतों की भूमिका में नज़र आएंगे। फिल्म के ट्रेलर को पसंद किया गया है और दर्शक फिल्म देखने के लिए उत्साहित हैं। फिल्म की पब्लिसिटी जोरशोर से चल रही है और इसी सिलसिले को बढ़ाते हुए सोनचिड़िया की टीम ने चंबल में असली डाकुओं से मुलाकात की है। सुशांत सिंह राजपूत, भूमि पेडनेकर, और रणवीर शौरी सहित निर्देशक अभिषेक चौबे ने डाकुओं से मिलने के लिए चंबल शहर का दौरा किया है।
 
अभिनेताओं ने न केवल चंबल में स्थानीय लोगों का बात करने का तरीका और रीति-रिवाजों को अपनाया, बल्कि 70 के दशक के चंबल से जुड़ी हर छोटी-मोटी जानकारी हासिल करने के लिए इस क्षेत्र के लोगों के साथ वक़्त भी बिताया।
 
उड़ता पंजाब की सफलता के बाद, अभिषेक चौबे एक और डार्क ड्रामा प्रस्तुत करने जा रहे हैं, जिसमें डकैतों की कहानी दर्शकों के सामने पेश की जाएगी। मध्य प्रदेश की घाटियों में वास्तविक स्थानों पर फिल्माई गई, सोनचिड़िया में मध्य भारत में डकैतों की जिंदगी की झलक फिल्म में देखने को मिलेगी।
 
अतीत की सच्ची घटनाओं से प्रेरित, सुशांत सिंह राजपूत एक बागी लखना की भूमिका में नज़र आएंगे, जो डाकू मान सिंह के गिरोह के सबसे करीबी और भरोसेमंद सदस्यों में से एक था। मनोज वाजपेयी फ़िल्म में मान सिंह के चरित्र को जीवंत करते हुए नज़र आएंगे जो एक शक्तिशाली गिरोह का नेता है और सभी उनसे डरते है। रणवीर शौरी उर्फ वक़ील मान सिंह का करीबी सहयोगी है। 
 
वीरता दिखाते हुए, भूमि पेडनेकर उग्र इंदुमती तोमर के किरदार में नज़र आएंगी, जो न केवल अपने घर का कुशल संचालन करती है, बल्कि बंदूक से गोलीबारी करने में भी माहिर है। आशुतोष राणा इस फ़िल्म में एक क्रूर पुलिस अधिकारी गुर्जर की भूमिका निभा रहे हैं।
 
रॉनी स्क्रूवाला द्वारा निर्मित "सोनचिड़िया" एक मार्च को रिलीज हो रही है। 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख