sawan somwar

सोनम कपूर की शादी की गवाह बनीं ये बॉलीवुड हस्तियां (वीडियो)

Updated: मंगलवार, 8 मई 2018 (23:22 IST)
बॉलीवुड अदाकारा सोनम कपूर अपने प्रेमी एवं उद्योगपति आनंद आहूजा के साथ विवाह बंधन में बंध गईं। सोनम की शादी का यह समारोह भले ही निजी था, लेकिन किसी बॉलीवुड स्टार के ठाट-बाट के लिहाज से कहीं भी कम नहीं था। फैशन के अलग अंदाज और अपने स्टाइल की वजह से हमेशा चर्चा में रहने वाली सोनम दुल्हन के लाल लिबास में बेहद सुंदर दिख रही थीं।

 

A post shared by Sonam Kapoor Ahuja (@fc_sonam) on



डिजाइनर अनुराधा वकील के डिजाइन किए लहंगा चोली पहने और जेवरों से लदी सोनम एकदम राजकुमारी-सी नजर आ रही थीं, वहीं आहूजा राघवेंद्र राठौर के डिजाइन किए गए गहरे पीले रंग के बंद गला परिधान में बेहद आकर्षक लग रहे थे।
सोनम की बहन रिया ने अपने इंस्टाग्राम पर शादी की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा कि हमेशा हमेशा के लिए। जितना मैं जानती हूं बहन के प्यार से सच्चा कुछ नहीं। मैं और सोनम कपूर - आहूजा। बांद्रा में सोनम की मामी के घर सिख रीति रिवाजों के साथ सोनम और आनंद शादी के बंधन में बंधे। आनंद कारज की रस्म दोपहर साढ़े 12 बजे शुरू हुई और एक बजकर 20 मिनट पर संपन्न हुई।

सोनम के भाई उन्हें मंडप तक लेकर आए। फेरों के बाद आहूजा ने सोनम के गले में वरमाला डाली और मंगलसूत्र पहनाया। शादी संपन्न होने के बाद सोनम ने गुलाबी रंग का लंगहा चोली पहना और फिर दंपति ने केक काटा। समारोह में भाई अर्जुन और रणवीर सिंह ने सोनम की फिल्म के हिट गाने ‘मसक्कली' का हिप हॉप वर्जन गाया। शादी संपन्न होने के बाद हर्षवर्धन ने मीडिया को मिठाई के डिब्बे बांटे जिनपर उनका शुक्रिया अदा करने के लिए एक नोट लिखा हुआ था।

पिता अनिल कपूर, मां सुनीता कूपर, चाचा संजय कपूर व बोनी कपूर उनकी बेटियां जाह्नवी और खुशी कपूर के अलावा मोहित मारवाह और परिवार के कई अन्य सदस्य इस दौरान मौजूद रहे। बॉलीवुड की ओर से अमिताभ बच्चन अपने बेटे अभिषेक और बेटी श्वेता के साथ सबसे पहले यहां पहुंचे।

फिल्म जगत से उनके अलावा करण जौहर, रणवीर सिंह, सैफ अली खान, करीना कपूर खान, करिशमा कपूर, रानी मुखर्जी, जैकलिन फर्नांडीज, स्वरा भास्कर, जावेद अख्तर, डिजाइनर मसाबा गुप्ता, आमिर खान और किरण राव ने भी शादी में शिरकत की। सोनम और आनंद पिछले दो साल से प्रेम संबंध में थे और पिछले सप्ताह ही उन्होंने अपनी शादी की घोषणा की थी। शादी से पहले मेहंदी और संगीत के भी दो भव्य समारोह आयोजित किए गए थे।

Show comments

‘हनुमान अंश’ की शूटिंग में थे सख्त नियम, सेट पर गाली-गलौज से लेकर नॉन-वेज और शराब तक पर थी पाबंदी

'जवान' के 3 साल बाद भी छाया दीपिका पादुकोण का जादू, ऐश्वर्या राठौर के 6 साड़ी लुक्स आज भी हैं आइकॉनिक

'तुम्बाड 2' पर नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी का बड़ा अपडेट, बोले- कहानी आगे बढ़ रही है

मोहनलाल की नई फिल्म 'L367' के टाइटल से उठा पर्दा, 'ऑपरेशन गंगा' का फर्स्ट लुक आउट

'ये मेरा काम नहीं है...', Bigg Boss 20 के सेट पर पैपराजी पर भड़के सलमान खान

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख