Hanuman Chalisa
✕

लॉकडाउन के बाद पहली बार सेट पर पहुंचीं सोनाक्षी सिन्हा, शुरू की अमेजन की सीरीज के लिए शूटिंग

Updated: सोमवार, 21 दिसंबर 2020 (15:41 IST)
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के फैंस काफी समय से उन्हें फिर पर्दे पर दमदार अंदाज में देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, पिछले कुछ समय वह अपने डिजिटल डेब्यू को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। 'दबंग गर्ल' को जल्द ही रीमा कागती के निर्देशन में बन रही वेब सीरीज 'फॉलेन' में नजर आने वाली हैं।

 
हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा ने कहा कि उन्होंने रीमा कागती के निर्देशन में बन रही अमेजन प्राइम वीडियो की सीरीज के लिए शूटिंग शुरू कर दी है। इसकी शूटिंग कोरोनावायरस की वजह से मार्च में लगाए गए लॉकडाउन के कारण रुक गई थी। इस सीरीज को इस साल के शुरू में आना था।

सोनाक्षी सिन्हा ने इंस्टाग्राम पर मुंबई में कार्यक्रम के सेट की 'स्टोरीज' साझा की हैं। अभिनेत्री ने कहा, अमेजन प्राइम वीडियो की मेरी सीरीज के लिए मैंने आज शूटिंग शुरू की। लॉकडाउन के बाद आज सेट पर मेरा पहला दिन है। आपको बता नहीं सकती हूं कि मैं कैसा महसूस कर रही हूं।
 
एक अन्य स्टोरी में सिन्हा ने अपनी वेनिटी वैन के अंदर का एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उनके टीम के साथी हैं। उन्होंने मास्क और दस्ताने पहने हुए हैं। उन्होंने कहा, हे मेरे भगवान, मैं सेट पर वापस आ गई हूं।
 
बता दें कि 'फॉलेन' में गुलशन देवय्या, विजय वर्मा और सोहन शाह भी हैं। रिपोर्ट्स की माने तो इस क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज में सोनाक्षी को एक पुलिस ऑफिसर के किरदार में दिखाई देने वाली है। कहा जा रहा है कि इसमें वह एक ब्लाइंड मर्डर केस की तहकीकात में उलझी नजर आने वाली हैं। 
 

Show comments

व्हाइट स्ट्रीटवियर और रिमलेस चश्मे में दिशा पाटनी ने बिखेरा जलवा, किलर पोज देख फैंस हुए दीवाने

Bigg Boss 20: साड़ी-बिंदी में 'कजीना' बनकर काजी तौकीर ने लूटी महफिल, मनीष गोयल संग किया जमकर फ्लर्ट

आलिया भट्ट ने मदरहुड पर रखी अपनी बात, मांओं के लिए दीपिका पादुकोण के पक्ष को दिया अपना समर्थन

‘पॉकेट नोवेल’ ने बदला फिल्म प्रमोशन का अंदाज, मालविका मोहनन ने क्रू मेंबर्स को खास वीडियो संग दिलाई पहचान!

कृति सेनन ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया को किया बर्थडे विश, लिखा- 'हैप्पी बर्थडे क्यूटी',फैंस पूछने लगे शादी का सवाल

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख