• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Sonakshi Sinha, Arjun Kapoor, Mubaraka, Half Girlfreind
Written By

अर्जुन से नाराज होकर सोनाक्षी ने छोड़ी फिल्म!

अर्जुन से नाराज होकर सोनाक्षी ने छोड़ी फिल्म! - Sonakshi Sinha, Arjun Kapoor, Mubaraka, Half Girlfreind
फिल्म 'मुबारका' को लेकर सोनाक्षी सिन्हा बेहद उत्साहित थीं, लेकिन अब उन्होंने अपने आपको फिल्म से अलग कर लिया है। यह फिल्म अनीस बज्मी बना रहे हैं जो चाचा-भतीजा की कहानी है। अनिल कपूर चाचा बने हैं और अर्जुन कपूर भतीजा। रियल लाइफ में भी दोनों के बीच यही रिश्ता है। अर्जुन की फिल्म में दोहरी भूमिका है। यह एक हास्य फिल्म है और सोनाक्षी सिन्हा को बतौर नायिका लिया गया था। 
 
सोनाक्षी का कहना है कि उनके लिए फिल्म में खास स्कोप नहीं है। वह महज शो-पीस बन कर नहीं रहना चाहतीं, लिहाजा उन्होंने फिल्म से अलग होने का निर्णय लिया है। 
क्या है असली कारण... अगले पेज पर
 

असली वजह यह है कि सोनाक्षी का नाम अर्जुन कपूर से जोड़ा जा चुका है। 'तेवर' फिल्म दोनों ने साथ की थी और उसकी शूटिंग के दौरान दोनों के रोमांस के किस्से सुनाई दे रहे थे। हालांकि यह फिल्म के प्रमोशन का ही एक जरिया था। तब से अर्जुन से सोनाक्षी नाराज थीं। सोनाक्षी नहीं चाहती कि अब यही किस्सा दोहराया जाए। लिहाजा उन्होंने फिल्म से अलग होने में ही भलाई समझी। 
 
कहने वाले कह रहे हैं कि ये सब बातें तो सोनाक्षी को पहले से ही पता थीं, तो उन्होंने इस फिल्म को करने के लिए हां ही क्यों कहा। 
अर्जुन को दूसरा झटका... अगले पेज पर

हीरोइन छोड़ने की अर्जुन के साथ यह दूसरी घटना हुई है। हाल ही में 'हाफ गर्लफ्रेंड' से एमी जैक्सन अलग हो गईं और अब 'मुबारका' से सोनाक्षी। अब अर्जुन के लिए नई हीरोइनें ढूंढी जा रही हैं। वैसे 'हाफ गर्लफ्रेंड' में उनके साथ श्रद्धा कपूर भी हैं।