ganesh chaturthi
✕

सोना महापात्रा ने साधा शहनाज गिल पर निशाना, बोलीं- शॉर्टकट के जरिए कमाती है पैसा...

Updated: सोमवार, 27 फ़रवरी 2023 (11:21 IST)
बॉलीवुड सिंगर सोना महापात्रा अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। बीते दिनों सोना ने मीटू के आरोप में घिरे साजिद खान को सपोर्ट करने पर 'बिग बॉस 13' फेम शहनाज गिल पर निशाना साधा था। हाल ही में शहनाज ने एक प्रोग्राम के दौरान अजान की आवाज सुन अपना गाना रोक दिया था। उन्हें ऐसा करते देख लोगों ने जमकर तारीफ की थी। हालांकि शहनाज का ऐसा करना सोना महापात्रा को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया।

 
सोना महापात्रा ने शहजान गिल पर कटाक्ष करते हुए ट्वीट किया था, ट्विटर पर शहनाज का रिस्पेक्ट वाला एक्ट देख मुझे वो बात याद आ रही है जब उन्होंने कई लड़कियों का यौन उत्पीड़न करने वाले शख्स साजिद खान का खुलेआम समर्थन किया था। अच्छा होता अगर उन्होंने थोड़ी रिस्पेक्ट उस वक्त अपनी बहनों के लिए भी दिखा दी होती।
 
इस ट्वीट के बाद शहनाज के फैंस द्वारा सोना को काफी ट्रोल किया जाने लगा। अब ट्रोलर्स को जवाब देते हुए सोना ने शहनाज पर एक बार फिर निशाना साध दिया है। सोना का कहना है कि शहनाज शॉर्टकट यूज करके पैसा कमाती हैं।
 
सोना महापात्रा ने ट्वीट किया, डियर ट्रोल्स फिर एक बार जैकलीन जैसी एक और एक्ट्रेस की साइड ले रहे हैं। मैं नहीं जानती की शहनाज का खास टैलेंट क्या है। उन्होंने बस एक रिएलिटी शो ही किया है। मैं उन महिलाओं को जानती हूं जो शॉर्टकट के जरिए अच्छा पैसा कमाती हैं। 
 
फैंस का कहना है कि सोना महापात्रा शहनाज के नाम पर पॉपुलैरिटी हासिल करने की कोशिश कर रही है। बता दें कि शहनाज गिल को 'बिग बॉस 13' से जबरदस्त लोकप्रियता मिली थी। वह कई म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकी है। इसके अलावा शहजान पंजाबी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख