ramcharitmanas
✕

सन ऑफ सरदार फेम एक्टर मुकुल देव का निधन, 54 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

Updated: शनिवार, 24 मई 2025 (11:59 IST)
मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। टीवी और फिल्मों के फेमस एक्टर मुकुल देव का निधन हो गया है। मुकुल ने 54 वर्ष की उम्र में शुक्रवार रात अंतिम सांस ली। उनके निधन का कारण अब तक पता नहीं चल पाया है। मुकुल के निधन से सिनेमा जगत में शोक की लहर है। 
 
मुकुल बॉलीवुड एक्टर राहुल देव के भाई थे। बताया जा रहा है कि वह बीते कई दिनों से बीमार थे। मुकुल देव ने फिल्म 'सन ऑफ सरदार में' संजय दत्त के भाई का किरदार निभाया था। इसके अलावा वह आर राजकुमार और जय हो जैसी फिल्मों में भी अहम किरदार में नजर आए थे।  
 
मुकुल देव का जन्म 17 सितंबर 1970 को नई दिल्‍ली के एक पंजाबी परिवार में हुआ था। उन्‍होंने 1996 में टीवी सीरियल 'मुमकिन' से एक्‍ट‍िंग डेब्‍यू किया। उन्होंने टीवी के साथ ही, हिंदी, पंजाबी, बंगाली मलयालम, कन्नड़ और तेलुगु की 60 से अधिक फिल्मों में काम किया।
 
मनोज बाजपेयी ने एक्स पर मुकुल देव की तस्वीर शेयर कर लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा, मैं जो महसूस कर रहा हूं उसे शब्दों में बयां करना असंभव है। मुकुल एक भाई की तरह थे, एक कलाकार जिनकी गर्मजोशी और जुनून बेजोड़ था। बहुत जल्दी, बहुत कम उम्र में चले गए। इनके परिवार और इस नुकसान से दुखी सभी लोगों के लिए शक्ति और इससे उभरने की प्रार्थना करता हूं। मिस यू मेरी जान…जब तक हम फिर से नहीं मिलते, ओम शांति!
 
विंदू दारा सिंह ने मुकुल देव संग वीडियो शेयर करते हुए लिखा, RIP मेरे भाई मुकुल देव। आपके साथ बिताया गया समय हमेशा संजो कर रखा जाएगा और #SonOfSardaar2 आपका अंतिम गीत होगा जहां आप दर्शकों में खुशी और आनंद फैलाएंगे और उन्हें हंसाते हुए लोटपोट कर देंगे!
 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

Koffee With Karan 9 के बाद क्या करेंगे करण जौहर? नए चैट शो को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट

दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच कियारा आडवाणी ने दिखाई फैमिली वेकेशन की झलक, पति सिद्धार्थ और बेटी सराया संग बिताए खास पल

मां दुर्गा की अमर गाथा बड़े पर्दे पर होगी जीवंत, 150 से ज्यादा कलाकार बना रहे हैं हैंड-ड्रॉन एनिमेशन फिल्म 'महा देवी आदिशक्ति'

रॉयल ब्लू और पर्पल लहंगे में सारा अली खान ने ढाया कहर, बैकलेस चोली ने खींचा सबका ध्यान

कृति खरबंदा ने नारंगी रंग के परिधान में मां शैलपुत्री के आशीर्वाद के साथ की नवरात्रि के पहले दिन की शुरुआत

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख