Hanuman Chalisa
✕

शाहरुख, आमिर और सलमान के बारे में सोमी अली, जानें किसको दिए कितने नंबर

Updated: सोमवार, 30 जून 2025 (12:27 IST)
बॉलीवुड के तीनों दिग्गज, शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान, अब 60 की उम्र के करीब पहुंच चुके हैं, लेकिन फैंस के लिए उनकी उम्र आज भी वही लगती है जो 90 के दशक में थी। इस मौके पर सोमी अली ने इन तीनों को लेकर अपनी भावनाएं ज़ाहिर कीं और बताया कि कैसे इनका करिश्मा आज भी उतना ही असरदार है।
 
SRK नहीं, वो तो एक फीलिंग हैं
सोमी अली ने कहा, "मेरे लिए SRK सिर्फ एक एक्टर नहीं, वो एक एहसास हैं। कोई रोमांस वैसा नहीं कर सकता जैसा शाहरुख करते हैं।"
 
उन्होंने आगे जोड़ा, "वो विलेन, हीरो, बेटे, प्रेमी, हर रोल में जान डाल देते हैं। मैं अगर फिर से शुरू कर पाती तो उनकी परछाईं बनकर जीती, सिर्फ उनसे एक्टिंग और इंसानियत सीखने के लिए।"
 
आमिर: परफेक्शनिस्ट और इमोशनल इंटेलिजेंस का चेहरा
आमिर खान को सोमी ने “अनडररेटेड जीनियस” बताया। "दिल" फिल्म में उनकी मासूमियत पर सोमी का क्रश था। उन्होंने कहा, "आमिर स्क्रीन पर ऐसे लगते हैं जैसे अभिनय नहीं कर रहे, बस बात कर रहे हैं।"
 
सलमान खान: लवर बॉय से इमोशनल हीरो तक
सोमी अली ने अपने बीते दिनों को याद करते हुए कहा, "मैं ‘मैंने प्यार किया’ देखकर 8,849 मील उड़कर शादी करने भारत आ गई थी!"
 
उन्होंने सलमान को "मोस्ट इम्प्रूव्ड एक्टर" बताया और कहा कि "आज उनका वर्क एथिक्स, डिसिप्लिन और इमोशन से भरे परफॉर्मेंस सभी को हैरान करते हैं।"
 
तीनों पर सोमी का आखिरी फैसला
जब तीनों को रेटिंग देने की बात आई तो सोमी बोलीं:
 
दिल सिर्फ SRK के लिए धड़कता है
आखिर में सोमी ने कहा: "मेरे दिल की धड़कन शाहरुख के लिए है। वो जैसे आज तक चमकते रहे हैं, वैसे ही 60 के बाद और भी निखरेंगे।"
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

आलिया भट्ट ने मदरहुड पर रखी अपनी बात, मांओं के लिए दीपिका पादुकोण के पक्ष को दिया अपना समर्थन

‘पॉकेट नोवेल’ ने बदला फिल्म प्रमोशन का अंदाज, मालविका मोहनन ने क्रू मेंबर्स को खास वीडियो संग दिलाई पहचान!

कृति सेनन ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया को किया बर्थडे विश, लिखा- 'हैप्पी बर्थडे क्यूटी',फैंस पूछने लगे शादी का सवाल

सामंथा रुथ प्रभु बनीं मां, पति राज निदिमोरु संग किया बेटे का स्वागत, रखा बेहद खास आध्यात्मिक नाम

आदित्य धर ने पत्नी यामी गौतम के लिए कही दिल छू लेने वाली बात, बोले- जिंदगी में आते ही बदल गई मेरी किस्मत

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख