• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Sohail Khan, Salim Khan, Salman Khan, Lulia Vantur
Written By

सलमान-लुलिया को लेकर सवाल... भड़क गए सोहेल खान

सोहेल खान
बॉलीवुड में इस समय जिस बात की सबसे ज्यादा चर्चा है वो है सलमान-लुलिया को लेकर। खबर है कि दोनों शादी करने वाले हैं और सभी इस बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी जुटाने में लगे हुए हैं। हाल ही में ऑटर्स क्लब से सोहेल खान और उनके पिता सलीम खान बाहर निकले। 
 
पत्रकार तो मानो उनका इंतजार ही कर रहे थे। अपनी कार तक वे पहुंचने में लगे हुए थे कि सलीम खान का रास्ता रोक लिया। कैमरे चमकने लगे। माइक आगे कर दिया और सलमान-लुलिया को लेकर सवालों की झड़ी लगा दी। अचानक यह माजरा देख सलीम खान को कुछ समझ नहीं आया और वे गिरते-गिरते बचे। 
 
यह नजारा देख सोहेल खान भड़क गए। पत्रकारों को खरी-खोटी सुना दी। सोहेल का कहना है कि क्या एक 80 वर्षीय बुजुर्ग के साथ यह व्यवहार ठीक है? क्या देश में कोई मुद्दा बाकी नहीं रह गया है? क्या सवाल पूछने का यह तरीका है? सही जगह और सलीके से बात की जाना चाहिए। 
ये भी पढ़ें
परेश रावल का बेटा निर्देशन के लिए तैयार