ramcharitmanas

सोफिया हयात ने पति को घर से निकाला, बच्चा भी खोया

Updated: मंगलवार, 1 मई 2018 (12:14 IST)
सोफिया हयात एक्ट्रेस से नन बन गई थीं और फिर सामान्य जीवन में लौट आईं। इसके बाद शादी कर वे सुर्खियों में रहीं और अब उन्होंने अपने पति को धोखेबाज करार कर घर से निकाल दिया है। 
 
सोफिया ने अपने पति व्लाद स्टेनेसकाऊ पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर उन्होंने एक फोटो शेयर किया और पति से अलग होने की जानकारी दी। 
 
सोफिया ने कहा कि व्लाद धोखेबाज है। झूठा है। जब मैं शादी कर रही थी तो मेरे शुभचिंतकों ने मुझे रोका था कि जिसके पास पैसा नहीं, घर नहीं उससे शादी मत करो, लेकिन मैंने नहीं सुनी। वह अपने आपको इंटीरियर डिजाइनर बताता था जबकि हकीकत में वह एक दुकान में काम करता था।  
 
व्लाद ने मुझसे शादी केवल पैसों के लिए की थी। वह कर्ज में डूबा हुआ था। मैंने उसके पैसे चुकाए। घर खर्च मैंने चलाया। इससे भी उसका मन नहीं भरा। वह मेरे पर्स से पैसे चुराने लगा। मेरी प्रॉपर्टी से जुड़े कागजात भी नहीं मिल रहे हैं। 
 
सोफिया के अनुसार व्लाद अपनी पूर्व पत्नी से भी चैटिंग करता था। उसने शादी की अंगूठी भी नहीं लौटाई है जिसकी कीमत दस लाख रुपये है। 
 
सोफिया ने 24 अप्रैल 2017 को शादी मुस्लिम तरीके से की थी और वह प्रेग्नेंट भी थी, लेकिन उन्होंने स्वीकारा कि बच्चा भी उन्होंने खो दिया है। 
 
सोफिया बिग बॉस शो में भी हिस्सा ले चुकी हैं और उन्होंने इस शो में काफी हंगामा मचाया था। वे बोल्ड तस्वीरों के कारण सुर्खियों में रहीं। क्रिकेटर रोहित शर्मा के साथ भी उनकी नजदीकियां चर्चा में रही। 

Show comments

बिना ट्रेलर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी 'द पैराइडाइज', नानी ने बताई चौंकाने वाली वजह

'मिर्जापुर: द मूवी' ने मचाया तहलका, 8वें दिन भी करोड़ों की कमाई, वर्ल्डवाइड 226 करोड़ पार

Bigg Boss 20: काजी तौकीर ने खोला अरिजीत सिंह से 20 साल पुरानी दोस्ती का राज, बोले- मैं क्रेजी हूं तो वो क्रेजीपन का बाप

अमीषा पटेल के माता-पिता के घर लाखों की चोरी, 5 लाख के गहने उड़ाने के आरोप में नौकरानी गिरफ्तार

अनिल कपूर ने पहली बार किया कव्वाली परफॉर्म, गणेश आचार्य ने बताया कैसे तैयार हुआ गाना

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख