• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Soankshi Sinha, Bunty Sachdeva, Shahid Kapoor, Ranveer Singh
Written By

सोनाक्षी लौटीं पुराने प्रेमी के पास!

सोनाक्षी सिन्हा
सोनाक्षी सिन्हा और बंटी सचदेवा की नजदीकियां एक समय चर्चा का विषय थीं। बाद में दोनों में मनमुटाव हो गया। सोनाक्षी फिल्मों में व्यस्त हो गईं। उनका नाम रणवीर सिंह और शाहिद कपूर के साथ जोड़ा गया। हालांकि ये फिल्म को चलाने की तरकीबें थीं जो फिल्म के प्रदर्शित होते ही हवाओं में गुम हो गईं। 
ताजा खबर ये है‍ कि सोनाक्षी और बंटी फिर दोस्त बन गए हैं। हाल ही में वे एक शादी में साथ नजर आएं और देर तक बातें करते रहें। वे इस बात से अंजान थे कि उनसे मिलने वाले और लोग भी हैं। एक दो पार्टियों और समारोहों में भी दोनों साथ दिखाई दिए। 
 
लगातार साथ देखे जाने के बाद बॉलीवुड गलियारों में फुसफुसाहट शुरू हो गई है कि क्या सोनाक्षी अपने पुराने प्रेमी के पास लौट गई हैं। 
ये भी पढ़ें
व्हाट्स एप कॉर्नर : प्यार की सिचुएशन