dipawali
✕

'स्निफ' में दिखेगा भारत का सबसे छोटा जासूस

Updated: मंगलवार, 22 अगस्त 2017 (12:36 IST)
निर्देशक अमोल गुप्ते की फिल्म 'स्निफ' 25 अगस्त को रिलीज़ होने वाली है। इस फिल्म में भारत का सबसे छोटा जासूस नायक के तौर पर दिखाया जाना है। फिल्म का ट्रेलर आ चुका है जिसे दर्शकों का अच्छा समर्थन प्राप्त हो रहा है। फिल्म की कहानी एक छोटे लड़के के आसपास घूमती है, जिसे सुपर-शक्तियां मिल जाती हैं और वह एक जासूस बन जाता है। 
 
फिल्म से कई प्रतिभाशाली लोग जुड़े हैं। राष्ट्रीय पुरस्कार-विजेता शंकर महादेवन ने गणेश आरती के लिए अपनी आवाज दी है और फिल्म निर्माता विशाल भारद्वाज ने 'और कितनी दूर' गाया है। गीत को कम्पोज़ मुजतबा अजीज नजा ने किया है। मनूश चंदन ने फिल्म की सिनेमाटोग्राफी की है। एक्शन डायरेक्टर शैम कौशल ने बढ़िया एक्शन सीन बनाए हैं। प्रोडक्शन डिजाइनर का काम शुब्रतो चक्रवर्ती और अमित रे ने सम्भाला है। अमोल गुप्ते ने डायरेक्शन के साथ कहानी भी लिखी है। अमोल ने इस बारे में खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि मैं इससे ज़्यादा खुश नहीं हो सकता कि इतने प्रतिभाशाली लोग फिल्म से जुड़े हुए हैं। यह एक विशेष अनुभव है।
 
फिल्म का निर्माण इरोज़ इंटरनेशनल ट्रिनिटी पिक्चर्स द्वारा किया गया है। 

Show comments

'रामायण' को लेकर दुनियाभर में बढ़ा उत्साह, ग्लोबल क्रिएटर फ्रांसिस डॉमिनिक ने भारतीय महाकाव्य को बताया गॉडजिला माइनस वन से बेहतर

अमित साध EXCLUSIVE: 'प्रताप' में एक पुलिस अफसर की कहानी नहीं, इंसान के भीतर चल रही जंग दिखाई देगी

'रामायण: पार्ट 1' को सेंसर बोर्ड से मिली हरी झंडी, बिना कट के मिला U सर्टिफिकेट, जानें कितना होगा रनटाइम

संजय गुप्ता के निधन से संजय दत्त को लगा गहरा सदमा, बोले- तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी

रणबीर कपूर ने पहले ठुकरा दिया था भगवान राम बनने का ऑफर, फिर क्यों बदली अपनी जिंदगी?

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख