Hanuman Chalisa
✕

सिंगर शान की मां का निधन, गाने गाकर की थी बच्चों की परवरिश

Updated: गुरुवार, 20 जनवरी 2022 (16:35 IST)
Photo - Facebook
बॉलीवुड सिंगर शान के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। शान की मां सोनाली मुखर्जी का निधन हो गया है। इस बात की जानकारी सिंगर कैलाश खेर ने एक ट्वीट करके दी है। सोनाली मुखर्जी भी एक गायिका थीं और उन्होंने बुधवार रात को अंतिम सांस ली। 
 
कैलाश खेर ने ट्वीट कर लिखा, बड़े भाई शान की मां का देहांत हो गया है। परमेश्वर से दिवंगत आत्मा की सद्गति की प्रार्थनाएं। तीनों लोक के अधिपति भगवान शिव से प्रार्थना है कि हमारे शान भैया के परिवार को ये दुःख सहन करने की शक्ति मिले।  
 
शानी की मां के निधन की वजह सामने नहीं आई है। शान जब 13 साल के थे तब उनके पिता का निधन हो गया था। शान की मां ने ही गाने गाकर अपने दोनों बच्चों को पाला था। 
 
शान की मां सोनाली मुखर्जी ने साल 1970 से 2000 तक कई फिल्मों में कोरस सिंगर के तौर पर कई गानों में अपनी आवाज दी। शान ने भी बॉलीवुड की कई फिल्मों में गाने गाए हैं और उनके कई गाने सुपरहिट हुए हैं। 
 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख