Hanuman Chalisa
✕

मशहूर सिंगर कोको ली का निधन, डिप्रेशन की वजह से की थी आत्महत्या की कोशिश

Updated: गुरुवार, 6 जुलाई 2023 (14:52 IST)
Photo credit : Instagram
Coco Lee passes away: हांगकांग की मशहूर सिंगर और सॉन्ग राइटर कोको ली का निधन हो गया है। कोको ली ने महज 48 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। बताया जा रहा है कि कोको ली ने आत्महत्या करने की कोशिश की थी, जिसके बाद वह कोमा में चली गईं। इसके बाद उनका निधन हो गया।
 
कोको ली की मौत की जानकारी उनकी बहनों कैरोल और नेंसी ली ने सोशल मीडिया के जरिए दी। कोको की बहनों ने निधन की जानकारी देते हुए कहा, कोको ने डिप्रेशन से लड़ने के लिए प्रोफेशनल मदद ली और बाहर आने की खूब कोशिश की। लेकिन उनके अंदर के राक्षस ने उनको खा लिया। दो जुलाई को कोको ली ने घर पर सुसाइड की कोशिश की, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
 
उन्होंने आगे कहा, हॉस्पिटल में डॉक्टरों की टीम ने कोको ली को बचाने की लाख कोशिश की। वह कोमा में चली गई थीं और 5 जुलाई को उन्होंने आखिरी सांस ली।
 
कोको ली का जन्म हांगकांग में हुआ था। हालांकि वह बचपन में ही अमेरिका शिफ्ट हो गई थीं। कोको ली 30 साल से म्यूजिक इंडस्ट्री में काम कर रही थीं। उन्होंने मंदारिन और अंग्रेजी में अपने सॉन्ग एल्बम जारी किए थे। इसके अलावा सिंगर ने डिज्नी की हिट फिल्म मिलान के लिए भी आवाज दी थी। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

सनी देओल की फिल्म 'सूर्या' को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली राहत, रिलीज रोकने वाली याचिका पर सुनवाई से इनकार

सूरज बड़जात्या की हीरोइनें क्यों पहनती हैं पीले रंग के कपड़े? पत्नी से जुड़ा है दिलचस्प राज

मामा से शादी करने वाले किरदार को निभाकर परेशान हो गई थीं राधिका आप्टे, बताया तेलुगु फिल्म का कड़वा अनुभव

टीकू तलसानिया और पूजा जोशी की फिल्म ‘देवी विज्ञानम्’ का ट्रेलर रिलीज, आस्था और विज्ञान का दिखेगा अनूठा संगम

आयुष्मान खुराना से मांगी करोड़ों की रंगदारी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से भेजा गया धमकी भरा ऑडियो

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख