Hanuman Chalisa

सिंगर अंकित तिवारी का फेसबुक अकाउंट हुआ हैक, एक महीने से मांग रहे मदद

Updated: सोमवार, 21 दिसंबर 2020 (17:44 IST)
बॉलीवुड सेलेब्स के सोशल मीडिया अकाउंट अक्सर हैक होते रहते हैं। इन दिनों बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार अंकित तिवारी भी हैकिंग का सामना कर रहे हैं। दरअसल, कुछ समय पहले ही अंकित का फेसबुक अकाउंट हैक हो गया था, जिसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्विटर के जरिए दी है।

 
अंकित का कहना है कि वह पिछले लगभग एक महीने से फेसबुक से मदद मांग रहे हैं। अंकित ने ट्वीट में लिखा, 'मेरा फेसबुक अकाउंट हैक हो गया है। मैं फैंस के साथ जुड़ने में कई समस्याओं का सामना कर रहा हूं। मैं पिछले एक महीने से फेसबुक टीम से मदद मांग रहा हूं, लेकिन समस्या सुलझ नहीं पाई है।'
 
उन्होंने लिखा, 'मैंने उनकी बताई सभी प्रक्रिया पूरी की, लेकिन मैं अब भी समस्या का सामना कर रहा हूं।' अपने इस पोस्ट के लिए उन्होंने फेसबुक इंडिया को टैग भी किया है।
 
सोशल मीडिया पर उनका यह ट्वीट तेजी से वायरल होने लगा है। अंकित के फैंस इस पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे है। वहीं, यूजर्स उनकी मदद करने की कोशिश कर रहे हैं।
 
कुछ दिन पहले ही सुष्मिता सेन की बेटी रिनी का इंस्टाग्राम हैक हुआ था, जिसकी जानकारी अभिनेत्री ने खुद दी थी। इसके बाद रिनी ने अपना दूसरा इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया था। उनके बाद अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर का भी इंस्टाग्राम किसी ने हैक किया था। उन्होंने साइबर सेल में इसकी शिकायत भी की थी। 
 
अंकित आज इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम बन चुके हैं। उन्होंने 2011 में रिलीज हुई फिल्म 'साहेब बीवी और गैंगस्टर' से बॉलीवुड में अपना सिंगिंग करियर शुरु किया था। इसके बाद उन्होंने फिल्म 'आशिकी 2' के गाने 'सुन रहा है' में आवाज दी। यह फिल्म उनके करियर का एक अहम मोड़ साबित हुई।
 

Show comments

गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा करने जा रहे बॉलीवुड डेब्यू, एकता कपूर की 'हीरो की हॉरॉरोइन' में आएंगे नजर, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

दीपिका पादुकोण को नहीं मिला था 'स्पिरिट' का पूरा नरेशन, फिल्म छोड़ने की असली वजह पर बड़ा दावा!

क्या करीना कपूर बनने वाली हैं तीसरी बार मां? प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर ननद सबा ने तोड़ी चुप्पी

हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र को बताया अपना 'सच्चा हमसफर', बोलीं- उनकी यादें ही मेरी जिंदगी को पूरा करने के लिए काफी

डीप नेक हॉल्टर टॉप में कंगना शर्मा का बोल्ड अंदाज, तस्वीरों ने इंटरनेट पर बढ़ाया पारा

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख