sundarkand
✕

सिम्बा में रणवीर सिंह के साथ ये दो सितारे आएंगे नजर

Updated: गुरुवार, 6 सितम्बर 2018 (17:17 IST)
मसाला फिल्मों के शौकीनों को 'सिम्बा' का इंतजार है जो इस वर्ष रिलीज होने वाली आखिरी फिल्म होगी। यह 28 दिसम्बर को रिलीज होगी। फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं और हिट पर हिट फिल्म बनाने वाले निर्देशक रोहित शेट्टी इसे बना रहे हैं। फिल्म में सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान हीरोइन हैं और यह उनकी पहली रिलीज होने वाली फिल्म है। 

 
रोहित और अजय देवगन की दोस्ती कितनी गहरी है यह सभी को पता है। कहा जा रहा है कि अजय देवगन इस फिल्म में कैमियो कर रहे हैं। रणवीर सिंह फिल्म में पुलिस ऑफिसर के रोल में हैं और अजय ‍'सिंघम' के रूप में लोकप्रियता बटोर चुके हैं। 


 
हाल ही में एक फोटो सामने आया है जिसमें रणवीर सिंह के साथ अनिल कपूर नजर आ रहे हैं। रणवीर सिंह सिम्बा वाले गेटअप में हैं। सूत्रों के अनुसार अनिल कपूर भी फिल्म में छोटा किंतु महत्वपूर्ण रोल अदा कर रहे हैं। इस तरह से फिल्म में रणवीर के अलावा दो और बड़े सितारे नजर आएंगे। 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख