Hanuman Chalisa
✕

सिद्धू मूसेवाला का आखिरी गाना होने जा रहा रिलीज, इस विवादित मुद्दे पर है आधारित

Updated: गुरुवार, 23 जून 2022 (13:45 IST)
फेमस पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को हत्या कर दी गई। उनकी मौत से उनके फैंस को तगड़ा झटका लगा थी। सिद्धू मूसेवाला ने साल 2017 में गीत 'ऊंचियां ने गल्लां तेरे याद दीयां... सो हाई' से करियर की शुरुआत की थी। वह गीतों में गन कल्चर व गैंगस्टर को प्रमोट करने के लिए विवादों में रहे लेकिन इसके बावजूद उन्होंने लोकप्रियता के शिखर को चूमा। 

 
सिद्धू मूसेवाला के निधन के बाद अब उनका आखिरी गाना रि‍लीज होने जा रहा है। यह गाना 23 जून को शाम 6 बजे सिद्धू मूसेवाला के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज होगा। सिद्धू की सोशल मीडिया टीम ने इस बात की जानकारी दी है। 
 
यह गाना पंजाब-हरियाणा के विवादित SYL मुद्दे पर इसी नाम से गाया गया है। इस गाने में सिद्धू मूसेवाला ने कई अहम मुद्दों को उठाया है। इस गाने को दिवंगत सिंगर ने गाया और लिखा है। बताया जा रहा है कि लीक होने के डर से इस गाने को रिलीज करने की घोषणा की गई है। 
 
गौरतलब है कि 29 मई को सिद्धू मूसेवाला जब अपनी कार से जा रहे थे तब उनकी गाड़ी रोककर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर उनकी हत्या कर दी गई थी। उनकी मौत की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी। सिद्धू मूसेवाला का पूरा नाम शुभदीप सिंह सिद्धू है। 
 

Show comments

जिमी शेरगिल, अध्ययन सुमन और प्रनूतन बहल की ‘प्यादे’ का फर्स्ट लुक जारी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

इंसान नहीं, इस बार एलियन बनेगा अक्षय कुमार का दुश्मन! 'समुक' का खौफनाक फर्स्ट लुक रिलीज

बच्चन परिवार में 'जलसा' को लेकर छिड़ी कानूनी जंग! अमिताभ की भाभी रमोला ने जया बच्चन के नाम हुई 1993 की गिफ्ट डीड को दी चुनौती

जब प्रेग्नेंसी में सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं 100 सिगरेट, 'गुमराह' की शूटिंग का सुनाया किस्सा

'जोश' के विलेन शरद कपूर की हालत देख भावुक हुए सोनू सूद, संभाली इलाज की जिम्मेदारी

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख