Hanuman Chalisa
✕

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने शुरू की करण जौहर की पहली एक्शन फिल्म 'योद्धा' की शूटिंग

Updated: शनिवार, 27 नवंबर 2021 (15:08 IST)
रोमांटिक फिल्मों के लिए पहचाने जाने वाले फिल्ममेकर करण जौहर अब एक्शन ड्रामा फिल्म लेकर आ रहे हैं। हाल ही में करण जौहर ने अपनी पहली एक्शन फिल्म 'योद्धा' की घोषणा की थी। इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

 
वहीं अब सिद्धार्थ मल्होत्रा ने करण जौहर की इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। इस बात की जानकारी सिद्धार्थ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी है। उन्होंने फिल्म की मुहूर्त पूजा की कुछ तस्वीरें शेयर की है। 
 
पहली तस्वीर मुहूर्त पूजा के दौरान की है, जिसमें क्लैपबोर्ड और भगवान की प्रतिमा दिखाई दे रही है। वहीं दूसरी तस्वीर में सिद्धार्थ मल्होत्रा एक शॉर्ट को शूट करने के लिए तैयार दिख रहे हैं। इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए सिद्धार्थ ने कैप्शन में लिखा, 'योद्धा की शूटिंग शुरू।'
 
इस फिल्म का निर्देशन सागर आम्ब्रे और पुष्कर ओझा कर रहे हैं। यह फिल्म 11 नंवबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में दो अभिनेत्रियां लीड रोल में नज़र आएंगी, जिनके नाम की घोषणा जल्द ही होगी। खबरों के अनुसार सिद्धार्थ मल्होत्रा के अलावा योद्धा में दिशा पटानी और राशि खन्ना लीड रोल में होंगी। 
 

Show comments

नवाजुद्दीन सिद्दीकी और दीया मिर्जा स्टारर 'डॉ. हसन' का टीजर हुआ रिलीज, 11 दिसंबर को होगा प्रीमियर

हॉरर के रंग हुए गायब! जैकी श्रॉफ और शरद केलकर की ‘काली खेती’ ने ब्लैक एंड व्हाइट ट्रेलर से रचा नया अंदाज

रश्मिका मंदाना की 'मैसा' का नया पोस्टर रिलीज, पिता-बेटी की इमोशनल कहानी देख फैंस हुए एक्साइटेड

फुलेरा में फिर लौटेगी 'थोड़ी तकरार और थोड़ा प्यार', इस तारीख को Prime Video पर दस्तक देगी 'पंचायत 5'

‘ये प्रेम मोल लिया’ का ट्रेलर रिलीज, आयुष्मान-शरवरी की जोड़ी ने जीता दिल, शादी के बाद होगा बड़ा ट्विस्ट

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख