Hanuman Chalisa
✕

करण जौहर के एक्स स्टूडेंट पर आया तारा सुतारिया का दिल!

Updated: सोमवार, 11 फ़रवरी 2019 (16:03 IST)
करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा के पास इस समय एक से बढ़कर एक फिल्में हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा की इन दिनों अपनी फिल्म ‘जबरिया जोड़ी’ की शूटिंग में काफी बिजी हैं। इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा के अपोजिट परिणीति चोपड़ा को देखने का मौका मिलेगा। इस फिल्म के अलावा सिद्धार्थ निर्देशक मिलाफ जावेरी की फिल्म मरजावां में तारा सुतारिया के साथ नजर आने वाले है।
 
इस फिल्म की शूटिंग के शुरू होते ही सिद्धार्थ और तारा के लिंकअप की खबरें सामने लगी। सिद्धार्थ जिस किसी अदाकारा के साथ काम करते हैं, अक्सर उनके साथ सिद्धार्थ का नाम जुड़ ही जाता है। पहले आलिया भट्ट, फिर जैकलीन, फिर कियारा और अब तारा सुतारिया के साथ उनका नाम जुड़ रहा है।

हाल ही में करण जौहर के शो कॉफी विद करण के अगले एपिसोड का प्रोमो रिलीज किया गया है। जिसमें स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 के स्टार्स टाइगर श्रॉफ, अनन्या पांडे और तारा सुतारिया नजर आ रहे हैं। प्रोमों में करण के एक सवाल पर तारा ने कहा कि मुझे एक्स स्टूडेंट पर क्रश है ना कि करेंट स्टूडेंट पर। तारा के इस बयान के साथ ही साफ हो जाता है कि हो ना हो ना यहां पर तारा ने सिद्धार्थ के बारे में ही बताना चाहा है। 
 
रिपोर्ट्स के मुताबिक सिद्धार्थ और तारा का रिलेशन अभी शुरुआती दौर में है और फिलहाल के लिए दोनों ही नहीं चाहते है कि उनके रिश्ते के बारे में किसी को कुछ पता चले। बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और तारा सुतारिया अपने कॉमन फ्रेंड करण जौहर की वजह से एक-दूसरे के करीब आए हैं। एक पार्टी में करण ने सिद्धार्थ और तारा को मिलवाया था।

Show comments

बिना किसी कट के पास हुई सूरज बड़जात्या की 'ये प्रेम मोल लिया', सेंसर बोर्ड ने दिया UA 13+ सर्टिफिकेट

ये प्रेम मोल लिया की शरवरी बोलीं- माता-पिता की जिम्मेदारी सिर्फ बेटों की क्यों?

सारा तेंदुलकर और राजवीर देओल की शादी की खबरों में कितना दम? सामने आया बड़ा सच

धर्मेंद्र की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- उनके बिना जिंदगी बहुत खाली लगती है

गनमास्टर G9 मूवी प्रिव्यू: शांत डेयरी मालिक या खूंखार शिकारी? अपारशक्ति खुराना के विलेन अवतार से भिड़ेंगे इमरान हाशमी

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख