kundali milan
✕

फिल्म 'मिशन मजनू' का टीजर रिलीज, रॉ एजेंट बनकर देश सेवा करते दिखे सिद्धार्थ मल्होत्रा

Updated: शनिवार, 17 दिसंबर 2022 (13:21 IST)
बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा जल्द ही जासूसी थ्रिलर फिल्म 'मिशन मजनू' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना नजर आएंगी। बीते दिनों इस फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा की गई थी। 

 
अब 'मिशन मजनू' का धमाकेदार टीजर रिलीज कर दिया गया है। टीजर में एक बार फिर सिद्धार्थ मल्होत्रा देश के लिए लड़ते नजर आ रहे हैं। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​​एक रॉ एजेंट की भूमिका निभा रहे हैं, जो पाकिस्तानी धरती पर भारत के गुप्त ऑपरेशन का नेतृत्व करते हैं।
 
यह फिल्म पाकिस्तान की धरती पर भारत के सबसे साहसी गुप्त ऑपरेशन से प्रेरित है। फिल्म 1970 के दशक में सेट की गई है। फिल्म की पहली झलक में सिद्धार्थ को एक रॉ एजेंट के किरदार में दिखाया गया है। टीजर में एक्टर कहते हैं, 'मैं भारत की रक्षा के लिए कुछ भी करूंगा।'
 
गौरतलब है कि रॉनी स्क्रूवाला, अमर बुटाला और गरिमा मेहता (गिल्टी बाय एसोसिएशन मीडिया) द्वारा निर्मित फिल्म मिशन मजनू को, परवेज़ शेख, असीम अरोरा, और सुमित बठेजा ने लिखा है। फिल्म का निर्देशन शांतनु बागची ने किया है। यह फिल्म 20 जनवरी, 2023 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
Edited By : Ankit Piplodiya 

लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

शांभवी शर्मा के आरोपों पर सुदेश बेरी का करारा जवाब, बोले- किसी के भाग्य में स्टारडम लिखकर नहीं ला सकता

रिलीज से पहले कानूनी पेंच में फंसी सुकेश चंद्रशेखर पर बनी डॉक्यूमेंट्री, नेटफ्लिक्स और मेकर्स को मिला नोटिस

जब नशे में धुत मनोज बाजपेयी ने कर दिया नसीरुद्दीन शाह को परेशान, मारपीट तक पहुंच गई थी नौबत!

शाहरुख खान ने इन्फ्लुएंसर को नहीं भेजा मानहानि का नोटिस, वायरल दावे पर लॉ फर्म ने तोड़ी चुप्पी

ये प्रेम मोल लिया रिव्यू: सोच नई, लेकिन सूरज बड़जात्या की पुरानी मिठास में उलझ गई कहानी

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख