ramcharitmanas

फिल्म अभिनेत्री श्यामा का निधन

Updated: मंगलवार, 14 नवंबर 2017 (14:38 IST)
14 नवंबर की सुबह फिल्म अभिनेत्री श्यामा का 82 वर्ष की आयु में निधन हो गया। 7 जून 1935 को लाहौर में जन्मी श्यामा ने आरपार (1954), बरसात की रात (1960) और तराना जैसी फिल्मों के जरिये लोकप्रियता हासिल की थी। 
 
इसके अलावा सावन भादो, दिल दिया दर्द लिया, मिलन, शारदा जैसी फिल्मों में भी अभिनय किया। 1950 और 60 के दशक में वे व्यस्त और सफल रही थीं। शारदा फिल्म के लिए उन्हें सहायक अभिनेत्री का फिल्मफेअर अवॉर्ड भी मिला था। 
 
श्यामा पर फिल्माए गए 'ऐ दिल मुझे बता दे', 'ओ चांद जहां वो जाए', 'ऐ लो मैं हारी पिया', 'देखो वो चांद छुप के करता है क्या इशारे', 'जा रे कारे बदला' बेहद प्रसिद्ध हुए थे। 
 
1953 में श्यामा की शादी निर्देशक फली मिस्त्री से हुई थी। श्यामा के दो बेटे फारुख और रॉबिन तथा एक बेटी शिरीन हैं। श्यामा के पति का 1979 में निधन हो गया था। 
 
डेढ़ सौ से भी अधिक फिल्म करने वाली श्यामा का वास्तविक नाम खुर्शीद अख्तर था, जिसे बदल कर श्यामा निर्देशक विजय भट्ट ने कर दिया था। 

Show comments

स्पाइडर-मैन बनने से पहले टॉम हॉलैंड को मिली थी ऐसी भविष्यवाणी, ड्राइवर की एक बात ने बढ़ा दिया था स्टार का कॉन्फिडेंस

क्या मोरक्को के फुटबॉलर बोनो को डेट कर रही हैं नोरा फतेही? शो में एक सवाल पर एक्ट्रेस का रिएक्शन हुआ वायरल

AI डीपफेक बनाने वालों पर भड़कीं मृणाल ठाकुर, बोलीं- अब इंटरनेट पर नहीं छिप पाएंगे आरोपी, होगी कानूनी कार्रवाई

रणबीर कपूर के रामायण में रकुल प्रीत सिंह का शूर्पणखा अवतार क्यों हो रहा वायरल? एक्ट्रेस ने खोला किरदार चुनने का राज

क्या शाहरुख खान के घर बजने वाली है शहनाई? आर्यन खान और विनी तकायर की वायरल आउटिंग ने इंटरनेट पर मचाई हलचल

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख