• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Shruti Haasan, Michael Corsale
Written By

श्रुति हासन का मैनेजर या बॉयफ्रेंड?

Shruti Haasan
श्रुति हासन को पिछले दिनों एक विदेशी लड़के के साथ लगातार देखा गया। बॉलीवुड के जासूसों ने उसका नाम माइकल कोरसेल बताया। पता चला कि माइकल लंदन के रहने वाले हैं और थिएटर के एक्टर हैं। 
 
आखिर माइकल और श्रुति की मुलाकात कैसे हुई? इस बारे में सूत्रों ने बताया कि कुछ महीनों पहले श्रुति लंदन में एक ब्रिटिश रॉक बैंड के लिए एक ट्रैक रिकॉर्ड करवाने गई थीं। वहां पर एक कॉमन फ्रेंड के जरिये श्रुति की मुलाकात माइकल से हुई। दोनों को डेटिंग करते हुए लगभग तीन महीने हो गए हैं। 
माइकल एक सप्ताह के लिए श्रुति के साथ समय बिताने के लिए मुंबई आए थे और इसी दौरान दोनों निगाह में आए। वैसे श्रुति के प्रचारकों ने कहा है कि माइकल उनका बॉयफ्रेंड नहीं बल्कि मैनेजर है। इस बारे में श्रुति कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं हैं क्योंकि उन्हें पर्सनल लाइफ के बारे में बोलना पसंद नहीं है। 
ये भी पढ़ें
काश, मैं बॉलीवुड की एक्शन आइकन बन सकूं