dharma sangrah
✕

एक सुपरहिट बनाने के बाद एक और फिल्म अक्षय के साथ

Updated: शनिवार, 8 सितम्बर 2018 (19:06 IST)
श्री नारायण सिंह और अक्षय कुमार ने फिल्म 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' से बॉक्स -ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। फिल्म को दर्शकों ने बहुत पसंद किया और अक्षय के साथ ही दर्शक श्री नारायण के भी फैन हो गए। अब श्री नारायणसिंह फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' की तैयारी में लगे हुए हैं। 
 
फिल्म 'बत्ती गुल..' के बाद अब श्री नारायण लगता है फिर से अक्षय से जुड़ना चाहते हैं। आखिर हो भी क्यों नहीं, अक्षय कुमार हैं ही खिलाड़ी। दोनों यकीनन बेहतरीन फिल्म ही लाएंगे। शायद इसलिए ही फिल्मकार एक बार फिर अक्षय के साथ काम करना चाहते हैं। 
 
इस बात का खुलासा श्री नारायण ने खुद किया है। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि मैं अक्षय के साथ काम करने के लिए बेहद उत्सुक हूं लेकिन उनके लिए अभी मेरे पास कोई कहानी नहीं है। 
 
अक्षय हर किसी का दिल जीत लेते हैं। श्री नारायण ने भी अक्षय और उनकी बांडिंग शेयर करते हुए बताया कि जब भी कभी अक्षय की याद आती है तो मैं उन्हें मैसेज भेज देता हूं। अक्षय भी मुझे उसका जवाब देते हैं और अगर हम आसपास हो तो वे मिलने के लिए बुला भी लेते हैं। 
 

श्री नारायण की अगली फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' में शाहिद कपूर और श्रद्धा कपूर हैं। फिल्म की कास्ट प्रमोशन में लगी हुई है। फिल्म आम लोगों की जेब पर भारी बिजली के बिलों की समस्या पर आधारित है जिसे श्री नारायण अपने तरीके से दर्शा रहे हैं। फिल्म 21 सितंबर को रिलीज़ होगी। 

Show comments

मदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, शेयर कीं शादी की खूबसूरत तस्वीरें; जानें कौन हैं उनकी दुल्हन

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं अनीत पड्डा, बोलीं- जिंदगीभर नहीं भूलूंगी आपके साथ बिताए पल

Bigg Boss 20 में डबल धमाका! 2 वाइल्ड कार्ड एंट्री, लेकिन इस कंटेस्टेंट पर बढ़ा विवाद

दिल्ली में प्रदर्शन के बीच रामायण के लक्ष्मण सुनील लहरी का युवाओं को संदेश, बोले- अफवाहों से बचें और अपनी अक्ल लगाएं

अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का बॉक्स ऑफिस पर गदर, 400 करोड़ क्लब में पहुंची फिल्म

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख